dharma sangrah
✕

लोक अदालत में बिल जमा करने आए लोग परेशान, करोड़ों खर्च वाला सर्वर भी हो गया डाउन, कैसे होगा बिल जमा?

Updated: शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (17:07 IST)
इंदौर नगर निगम द्वारा संपत्‍तिकर और जल कर जमा करने वाले उपभोक्‍ताओं को सरचार्ज में छूट दी जा रही है। इसके लिए शनिवार को लोक अदालत लगाई गई। जहां सुबह से बिल जमा करने वालों की भीड़ लगना शुरू हो गई। बिल जमा करने के लिए मैनुअल सुविधा के साथ ही ऑनलाइन पैमेंट जमा करने की भी सुविधा थी।

लेकिन लोक अदालत के दौरान नगर निगम का सर्वर डाउन हो गया, जिससे संपत्ति कर और अन्य बिल भरने आए सैकड़ों लोग घंटों तक कतारों में परेशान होते रहे। इसकी वजह से मैनुअल टेबलों पर भी भीड़ जमा हो गई। बता दें कि सुबह 10 बजे के बाद ही नगर निगम के सर्वर डाउन हो गए। इससे संपत्तिकर और अन्य कर भरने के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई। दोपहर तक जिला न्यायालय में लोगों की कतार लग गई थी।

अपने हिसाब से देख लो : जब उपभोक्‍ताओं ने अधिकारियों से पूछा कि क्‍या वे मैसेज में भेजी गई लिंक को ओपन कर के बिल जमा कर सकते हैं। इस पर अधिकारियों ने जवाब दिए कि देख लो, अगर उसमें भी पैमेंट बीच में अटक गया और प्रोसेस पूरी नहीं हुई तो फिर हम कुछ नहीं कर सकेंगे। इस समस्‍या की वजह से कई लोग परेशान होते रहे। बता दें कि सरचार्ज में छूट के लिए 13 सितंबर आखिरी तारीख थी, ऐसे में बडी संख्‍या में उपभोक्‍ता लोक अदालत बिल जमा करने पहुंचे।

करोड़ों खर्च, काम नहीं आया सर्वर : बता दें कि नगर निगम सर्वर बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन आए दिन सर्वर डाउन हो जाता है, जिसकी वजह से लोगों को खासा परेशान होना पडता है। लोक अदालत जैसे आयोजन में भी वही दिक्‍कत सामने आई। नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद लोगों को बिल जमा करने जैसी बैसिक सुविधा में भी रूकावटें आ रही हैं।

छूट देने की सुविधा : विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों में आंकलित सिविल दायित्व की राशि 10 लाख रुपए तक के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों पर 30 प्रतिशत एवं लिटिगेशन प्रकरणों पर 20% छूट थी। साथ ही आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 16% प्रतिवर्ष की दर से लगने वाले चक्रवृद्धि ब्याज की 100 प्रतिशत छूट प्रदान की गई। 1,835 विद्युत प्रकरण लोक अदालत में रखे गए। ऐसे समस्त विद्युत उपभोक्ता जिनके प्रकरण विशेष न्यायालय इन्दौर में लंबित हैं अथवा न्यायालय में दर्ज किया जाना शेष हैं, उन्होंने नेशनल लोक अदालत में दी जा रही छूट दी जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत-बांग्लादेश और भूटान तक महसूस हुए झटके

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

अगला लेख