Daily Horoscope
✕

Pahalgam Attack: गोली से घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंचीं कब्रिस्तान, अंतिम विदाई में बदहवास हुईं पत्‍नी, बुजुर्ग पिता भी टूटे

Updated: गुरुवार, 24 अप्रैल 2025 (16:57 IST)
Indore Sushil Nathaniel News: एक तरफ जहां मां सुबक- सुबक कर रो रही थी, बुर्जुग पिता बेटे का शव देखकर पूरी तरह से टूट चुके थे। पत्‍नी बार- बार बेहोश और बदहवास हो रही थी तो वहीं पैर में गोली मारने के बाद घायल हुई बेटी व्‍हीलचेयर पर बैठकर अपने पिता को अंतिम विदाई देने आई थी। इंदौर के वीणा नगर से लेकर जूनी इंदौर स्‍थित कैथॉलिक कब्रस्‍तान तक मौत का मातम और पीड़ा का सन्‍नाटा पसरा था। पहले उनका पार्थिव शरीर एक विशेष वाहन में नंदा नगर चर्च ले जाया गया, जहां धार्मिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

यह दर्दभरा और रूह कंपा देने वाला मंजर था इंदौर के सुशील नथानियल के लास्‍ट गुडबॉय का यानी अंतिम विदाई का। गुरुवार को उन्‍हें ईसाई रीति-रिवाज से कब्रस्‍तान में दफनाया गया। जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में कायर आतंकियों ने उन्‍हें सिर में गोली मारी थी। उनके साथ बेटी को भी पैर में गोली मारी। इंदौर में जब सुशील नथानियल को दफनाया गया तो पूरे परिवार पर मानो दुख का वज्रपात हो गया।

जिसने भी ये मंजर देखा सिहर उठा : सुबह करीब 9 बजे सुशील के निवास स्‍थान वीणा नगर से उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मेंदोला समेत सैकड़ों आम लोग उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके बाद उन्‍हें ताबूत में रखकर जूनी इंदौर कब्रस्‍तान लाया गया। इस दौरान जिसने भी ये दर्दनाक मंजर देखा वो सिहर उठा। सुशील की मां ताबूत से लिपटकर बिलख पड़ीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई। पूरे परिवार पर तो जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। जिसने भी दर्द का ये मंजर देखा वो सिहर उठा।

पिता टूटे, घायल बेटी व्‍हीलचेयर पर पहुंची कब्रस्‍तान : पिता जेराल्‍ड बेटे सुशील का शव देखकर पूरी तरह से टूट गए और चुप्‍प हो गए। मां बसंती बेटे का शव तक नहीं देख पा रही थी। पत्‍नी जेनिफर का रो रोकर हाल बुरा हो गया, वो बार बार बदहवास होकर गिर रही, परिवार वाले उन्‍हें संभालते रहे। बेटा ऑस्‍टिन सबको जैसे तैसे संभाल रहा था। वहीं पिता के साथ पहलगाम में हमले का शिकार हुई बेटी आकांक्षा व्‍हीलचेयर पर कब्रस्‍तान पिता को अंतिम विदाई देने पहुंची। आतंकियों ने आकांक्षा को पैर में गोली मारी, उसे जैसे तैसे कार में बिठाकर कब्रस्‍तान लाया गया।

पिता को सिर में, बेटी को पैर में मारी गोली : बता दें कि पहलगाम अटैक में सुशील नथानियल को आतंकियों ने सिर में गोली मारी थी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि कायर आतंकवादियों ने वहां मौजूद बेटी आकांक्षा के पैर में गोली मारी। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई। आकांक्षा ने बताया कि उनकी आंखों के सामने पिता को सिर में गोली मारी। बाद में उन्‍हें पैर में गोली मारी गई। उन्‍होंने बताया कि वो बेहद भयावह मंजर था। इससे ज्‍यादा वे कुछ नहीं बोल सकीं।

बेटी को मीडिया ने घेरा : घायल बेटी आकांक्षा जैसे तैसे अंतिम संस्‍कार में शामिल होने जूनी इंदौर कब्रस्‍तान पहुंची तो स्‍थानीय और नेशनल मीडिया ने सवालों के लिए उन्‍हें घेर लिया। पूरा परिवार इस दौरान परेशान होता रहा। इस दौरान काफी झुमाझटकी और बहस भी हुई। बाद में परिवार के दूसरे सदस्‍यों ने मीडिया से आखिरी प्रार्थना के रीति रिवाज पूरे कर लेने का निवेदन किया। भीड़ ज्‍यादा होने की वजह से काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। सुशील की अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाव उमड़ा, सैकड़ों लोग उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचे। बता दें कि बुधवार रात करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचा था, जहां से उसे उनके निवास वीणा नगर लाया गया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।


कौन थे सुशील नथानियल : सुशील नथानियल मूल रूप से मध्य प्रदेश के जोबट क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन लंबे समय से वे इंदौर में निवासरत थे। उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय नागरिकों, रिश्तेदारों, मित्रों और सहकर्मियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। सुशील के निधन ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है, और आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर आक्रोश की लहर दौड़ गई है।

कब हुआ था हमला : बता दें कि 22 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। पहलगाम की बैसरन घाटी में देश के अलग-अलग राज्यों से 40 से ज्यादा लोगों का ग्रुप यहां घूमने आए थे। सभी टूरिस्ट खुले मैदान में थे। इसी दौरान आतंकियों ने हमला किया। हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हैं।
फोटो : नवीन रांगियाल

लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख