dharma sangrah
✕

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के छात्रों ने जनक पलटा मगिलिगन से होली के लिए प्राकृतिक रंग बनाने सीखे

पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने सिखा होली के लिए आर्गेनिक रंग बनाना

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 20 मार्च 2024 (16:51 IST)
Organic Holi Colours
पिछले 13  साल की तरह इस बार फिर पर्यावरण सेविका जनक पलटा मगिलिगन ने गांव सनावदिया स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्‍ययनशाला के 78 छात्रों को होली उत्सव मनाने के लिए प्राकृतिक रंग बनाने का प्रशिक्ष्ण दिया। सबसे पहले उन्होंने होली उत्सव और उस प्राकृतिक रंगों से खेलने का महत्‍व बताया।
 
सभी के स्वास्थ्य और पर्यावरण बचाने के लिए सरल तरीके से घर पर ही होली के रंगों बनाने की विधि बताई। साथ ही सोलर कुकर और सोलर ड्रायर के उपयोग से सभी रंग बना कर दिखाए और सोलर एनर्जी के बारे भी जानकारी दी। यह सभी फूल उनके द्वारा उगाए गए थे। सोलर उर्जा देख सभी छात्रों को समझ आया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए उसके दोहन को तत्‍काल प्रभाव से रोकना होगा।

फिर से प्रकृति की ओर लौटना होगा और त्योहारों की सस्टेनेबल संस्कृति को पुनर्स्थापित करके ही सारे जलवायु संकट से बचा सकते हैं। इसके बाद छात्रों ने पोई, टेसू और बेगनवेलिया से रंग बनाए और एक-दूसरे को ये प्राकृतिक रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी। पोई के द्वारा बनाए गए प्राकृतिक रंगों को देखकर स्‍टूडेंट्स उत्‍साहित हुए और उन्‍होंने इस बार होली पर प्राकृतिक रंग बनाने और इस्‍तेमाल करने का प्रण लिया। 
 
समूह के समन्वयक लखन रघवंशी ने कहा 'जनक दीदी के हर कदम पर प्राणियों में सदभावना को समर्पित हैं, स्वच्छता अभियान में शहर को प्लास्टिक व क्चरामुक्त करना, सोलर कुकर के उपयोग से प्राकृतिक रंग बनाना धरती मां की जय करती है! हम सभी आपको आभार देते हैं।
ALSO READ: जिम्मी मगिलिगन सेन्टर द्वारा आर्गेनिक होली रंग बनाने की कार्यशाला आयोजित

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख