Daily Horoscope

इंदौर में प्‍यार में असफल होने पर नर्स ने की आत्महत्या

Updated: रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (19:17 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में 27 वर्षीय एक नर्स ने कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में असफल होने के कारण आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा कि अस्पताल में मेरे एक सहकर्मी के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन उस सहकर्मी ने दूसरी जगह नौकरी शुरू कर दी और किसी अन्य महिला से शादी कर ली।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एरोड्रम थाने के निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि पूजा गंजन ने दो दिन पहले अपने घर पर कथित तौर पर इंजेक्शन के जरिए बेहोशी की दवा की ‘ओवरडोज’ लेकर खुदखुशी कर ली।अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।

शुक्ला ने बताया कि महिला ने आत्महत्या से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। उन्होंने पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि अस्पताल में नर्स के एक सहकर्मी के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन उस सहकर्मी ने दूसरी जगह नौकरी शुरू कर दी और किसी अन्य महिला से शादी कर ली।

वहीं नर्स के पूर्व प्रेमी ने पुलिस को दिए गए बयान में दावा किया कि जिस समय महिला के साथ उसके संबंध थे उस समय उसने स्पष्ट कर दिया था कि वह उससे शादी नहीं कर पाएगा क्योंकि उसके परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख