suvichar
✕

उज्जैन में सामूहिक दुष्कर्म केस में नया एंगल, प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने का आरोप, जांच में चोट की पुष्टि नहीं

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 (16:00 IST)
उज्‍जैन में हाल ही में हुए सामुहिक दुष्‍कर्म केस में नया मोड सामने आया है। अब पीडिता ने एक नया आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि चलती कार में उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डाला गया था। हालांकि मेडिकल जांच में निजी अंगों पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद इंदौर की 20 वर्षीय युवती को उज्जैन बुलाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला मंगलवार को सामने आया था। युवती ने वीडियो जारी कर पांच युवकों पर वारदात का आरोप लगाया, वहीं पुलिस ने उसकी लिखित शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने इस वीडियो में मारपीट और अप्राकृतिक हरकत का भी आरोप लगाया है।

युवती के अनुसार कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती उज्जैन के जयसिंहपुरा निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह सोमवार शाम साढ़े 7 बजे युवक के बुलाने पर बस से उज्जैन पहुंची। मेघदूत होटल के पास वह अपने साथी के साथ कार में मिला। आरोप है कि दोनों उसे कार में घुमाते रहे, बाद में तीन अन्य युवक भी कार में सवार हो गए और चलती कार में ही वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया।

वीडियो बनाकर लगाए आरोप : युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भी आपबीती सुनाई है। वीडियो में उसने कॉफी पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और कार में अन्य लोगों के आने के बाद हुई घटना का जिक्र किया है।

मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं : मामले में सबसे अहम बिंदु मेडिकल रिपोर्ट को लेकर है। सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार युवती के मुंहबोले भाई के साथ रात करीब 12 बजे नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि केवल चोट के निशान न मिलने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि घटना नहीं हुई है। मामले में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कथित नशा खिलाने और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

उज्जैन में सामूहिक दुष्कर्म केस में नया एंगल, प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने का आरोप, जांच में चोट की पुष्टि नहीं

UP में सरकारी नौकरी के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, इस तरह के लोगों को नहीं मिलेगी नौकरी

रेहड़ी-पटरी वाले दिवाली पर राजबाड़ा में लगा सकेंगे दुकान, हजारों गरीबों को फायदा, लेकिन महापौर ने रखी ये शर्त

खरगे बोले- संसद भंग कर बैलेट पेपर से करा लें चुनाव

LIVE: वाराणसी स्नातक चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा जीते

अगला लेख