Hanuman Chalisa
✕

मोहसिन खान ने कबूला... हां मैंने 30 लड़कियों के साथ किया गलत काम, एमपी की कई लड़कियों को बनाया शिकार

Updated: बुधवार, 28 मई 2025 (18:05 IST)
इंदौर के बहुचर्चित लव जिहाद के आरोपी मोहसिन खान ने पुलिस के सामने कबूल कर लिया है कि उसने 30 लड़कियों के साथ किया गलत काम, दुष्‍कर्म और छेड़छाड़ की है। उसने यह भी बताया कि उसके साथ उसके दोस्‍तों और भाइयों ने भी यह सब काम किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
ALSO READ: मोहसिन ने शूटिंग एकेडमी को बनाया Love Jihad का अड्डा, उसके मोबाइल से 150 हिंदू लड़कियों के चैट्स और वीडियो मिले
इंदौर की शूटिंग एकेडमी में हुए दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। शूटिंग एकेडमी का ट्रेनर मोहसिन खान इस वीडियो में बता रहा है कि उसके कई लड़कियों से संबध थे। उसने इंदौर के साथ अन्य जिलों की लड़कियों के साथ भी गलत काम किए हैं। वहीं दूसरी ओर एसआईटी की टीम ने मोहसिन के बैंक खातों की जानकारी निकाल ली है और केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने की तैयारी शुरू की जा रही है। पुलिस ने केस को संवेदनशील क्राइम के प्रकरणों में शामिल किया है। बता दें कि मोहसिन के खिलाफ अब तक पांच एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

एक लड़की जावद की : पुलिस ने बताया कि मोहसिन ने पूछताछ में मंदसौर के पास जावद की एक अन्य लड़की का नाम कबूला है। मोहसिन ने बताया कि जावद में वह एक लड़की से मिलने जाता था। यह पता चलने के बाद अब हिंदू संगठन उस लड़की की जानकारी निकाल रहे है। हिंदूवादी संगठन के सदस्य चाहते हैं कि वो लडकी भी मिल जाए ताकि एक और एफआईआर दर्ज हो सके।
ALSO READ: Love Jihad में जिम ट्रेनर से फंसी पत्‍नी, पति ने कहा- मकसूद ने जिंदगी बर्बाद कर दी, वीडियो बनाकर रोने लगा
क्‍या बताया वीडियो में : बता दें कि नए वीडियो में मोहसिन कबूल करता दिखाई दे रहा है कि उसके कई लड़कियों से रिलेशन थे। इंदौर ही नहीं दूसरे जिलों की लड़कियों से भी टच में था। अब तक उसने 25 से 30 लड़कियों के साथ गलत काम किया है। इधर, पुलिस ने मोहसिन को 7 दिन की रिमांड पर लिया है। मामले की जांच एक 6 सदस्यीय एसआईटी कर रही है।

फैजान और इमरान फरार : पुलिस ने पांचवीं एफआईआर में उसके साथ ही उसके दोस्त फैजान और इमरान को भी आरोपी बनाया है। फैजान और इमरान आपस में भाई हैं। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए हैं। पूछताछ में मोहसिन ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कबूली है। इसमें उसके साथ उसके भाई इमरान व दोस्त फैजान का भी नाम लिया है। गैंग रेप में मोहसिन के साथ आरोपी बने फैजान खान व भाई इमरान की तलाश में अन्नपूर्णा पुलिस की एक टीम ने महू, खजराना व अन्य इलाकों में दबिश दी, लेकिन दोनों नहीं मिले। बताते हैं दोनों शहर छोड़ भाग निकले हैं।

तंत्र मंत्र और मिर्ची निंबू का सहारा : पीड़िता ने बताया कि मोहसिन फ्लैट में तंत्र क्रिया करता था, युवतियों पर नींबू-मिर्ची उतारता और उर्दू में कुछ मंत्र बोलता था। वह युवतियों को गलत तरीके से छूता था, हिंसा करता था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसने पीड़िता को गर्म प्रेस से जलाया और जान से मारने की धमकी दी।
ALSO READ: भोपाल Love Jihad कांड में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, जांच को मिलेगा नया एंगल, क्‍या है दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल का खेल?
इस्‍लाम कबूल के लिए प्रेशर : तमाम तरह की यातनाओं, दुष्‍कर्म और गैंगरेप के अलावा शिकायतकर्ता के अनुसार मोहसिन उसे इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर करता था और यहां तक कि उसे 5 लाख रुपए में खरीदने की कोशिश भी की। उसने आरोप लगाया कि मोहसिन ने लॉकडाउन के दौरान फ्रिज में मांस रखा था, खरगोश काटा और जबरदस्ती मांस खिलाया। अब पीड़िता की शादी हो चुकी है और उसने पति को पूरी घटना बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

हिंदू लड़कियां लाओ कमिशन पाओ : बता दें कि मोहसिन हिंदू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाने के लिए सिर्फ उन्‍हीं को नौकरी देता था। इस बात का खुलासा प्रजापतनगर की रहने वाली पीड़िता ने किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में एक परिचित महिला के माध्यम से वह मोहसिन की एकेडमी में काम करने लगी थी। लॉकडाउन के दौरान मोहसिन ने उसे जबरन अपने फ्लैट में रोक लिया, बाहर जाने से मना किया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके भाई इमरान और उसके दोस्त फैजान के साथ तीनों ने कई बार गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि मोहसिन सिर्फ हिंदू लड़कियों को नौकरी पर रखता था और उनका शोषण करता था। वह युवतियों से कहता था कि कम उम्र की लड़कियां लाओ, बदले में कमीशन मिलेगा।

100 से ज्यादा अश्लील वीडियो: आरोपी कोच मोहसिन खान पर निशानेबाजी के बहाने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और उनके वीडियो बनाने का आरोप है। हिंदू संगठन ने दावा किया कि आरोपी के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं, जिनमें से कई वीडियो सामने भी आए हैं।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख