biodatamaker

इंदौर में लापता 13 वर्षीय नाबालिग की बर्बर हत्‍या, पलंग के अंदर इस हालत में मिला शव, कल हुआ था लापता

Updated: शनिवार, 31 जनवरी 2026 (18:49 IST)
इंदौर में 13 साल के एक नाबालिग बच्‍चे की बर्बर हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्‍चा शुक्रवार को कोचिंग जाते वक्‍त लापता हुआ था। मामला इंदौर के श्रीनगर कांकड़ इलाके का है। यहां रहने वाला 13 साल का अली कादरी बीती शाम से लापता था। परिवार वालों ने उसे बहुत खोजा पर वो नहीं मिला। इसके बाद गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग का शव एक बिल्डिंग से बरामद किया

एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक अली कादरी के परिजनों की ओर से शुक्रवार शाम शिकायत की गई थी। वो शाम करीब 7.30 बजे के बाद से लापता था। जांच शु्रू की तो पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों के साथ अली दिखा। फिर जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। ये बिल्डिंग घर से महज 30 मीटर की दूरी पर है। पुलिस को बिल्डिंग में अली का शव पलंग के अंदर मिला। इस मामले में  एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

नहीं पता चला क्‍यों की हत्‍या : पुलिस ने इस मामले में रेहान नामक युवक को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज में रेहान और अन्य युवक के साथ अली जाते हुए दिखाई देता है। पुलिस के अनुसार आरोपी अली को बिल्डिंग की छत पर लाए। फिर उसका गला घोंटा। सिर पर पत्थर मारकर अली की हत्या कर दी। अली की मौत हो जाने के बाद उसका शव आरोपी अपने फ्लेट में ले आए। उन्होंने शव को पलंग पेटी में छुपा दिया। ये पलंग आरोपियों की दादी का था, जिस पर वो सोती थीं। घटना के समय रेहान और उसका नाबालिग भाई दोनों साथ में थे। पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया तब हत्या का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आरोपियों ने हत्या क्यों की? इसकी पड़ताल की जा रही है

कल हुआ था लापता : अली शुक्रवार को कोचिंग के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। जब पुलिस ने क्षेत्र के फुटेज खंगाले तो वह कॉलोनी के गेट से आता हुआ दिखाई दिया। उसकी आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस बिल्डिंग तक पहुंची। पुलिस को अली का बैग, किताबें और जैकेट बिल्डिंग की छत पर मिले। गुमशुदगी की रिपोर्ट होने के बाद पुलिस जब अली को खोजने श्रीदेवी अपार्टमेंट तक आई तो दूसरे रहवासियों की तरह आरोपी रेहान भी अपने फ्लैट से निकला। वो पुलिस के साथ घूमता रहा और अली को खोजता रहा। सुबह जब फिर तलाशी के लिए पुलिस खोजी श्वान के साथ पहुंची तो वो फ्लैट पर जाकर रूक गया। इसके बाद पुलिस ने रेहान से पूछताछ की। उसके गले पर नाखून के निशान थे। पुलिस को शंका हुई। सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की। कहा जा रहा है कि अली का कुछ दिनों पहले रेहान के छोटे भाई के साथ विवाद हुआ था। संभवतः इस कारण आरोपियों ने अली को मार दिया। रहवासियों के मुताबिक आरोपी अक्‍सर छत पर बैठकर गांजा, सिगरेट पीते रहते हैं। अली भी उन्हें पहले से पहचानता था।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

अगला लेख