Hanuman Chalisa

मास्क लगाकर घर में घुसे बदमाश, 8 लाख के जेवर लूट ले गए

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (15:56 IST)
इंदौर। एक निजी बैंक में काम करने वाले एक अफसर के घर चोरी हो गई। पुलिस को इसका सुराग लगा है। दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी की मदद से जल्द ही मामला सुलझा लेंगे। बदमाश मास्क लगाकर घर में घुसे थे और वे 8 लाख के जेवर लूट ले गए हैं।

ALSO READ: बाइक सवार बदमाशों ने अभिनेत्री को लूटा, 6 KM तक किया बदमाश का पीछा, नहीं मिला मददगार
 
बेटमा पुलिस ने कल उत्कर्ष पैराडाइज कॉलोनी के नीतेश वर्मा की रिपोर्ट पर चोरी और अड़ीबाजी का मामला दर्ज किया है। नीतेश बैंक में नौकरी करते हैं और पिता रमेश वर्मा पीथमपुर की बालाजी कंपनी में हैं। वे परसों रात हॉल में सो रहे थे। नीतेश अपने कमरे में थे और दूसरा लड़का अलग कमरे में अपनी पत्नी के साथ सो रहा था।
 
रात करीब 2.30 बजे नीतेश को आहट सुनाई दी। उन्होंने शोर मचाया। तब दूसरे लड़के और बहू नीचे उतरे। 6 बदमाश उनके सामने थे। वे सभी टॉमी, फालिये और अन्य हथियारों से लैस थे। उन्होंने सबको धमकाया कि शोर मचाने पर मार दिया जाएगा।
 
उसके बाद बदमाश लूटपाट मचाते हुए 8 लाख रुपए के जेवर ले गए और 1500 रुपए की नकदी भी लूट ले गए। लुटेरे जाते-जाते परिवार को बाथरूम में बंद कर गए। बदमाश मास्क लगाकर घर में घुसे थे। पुलिस को शक है कि एक ही गैंग का इस वारदात में हाथ हो सकता है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

अगला लेख