Daily Horoscope
✕

इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट में लगी क्रेन की चेन टूटी, 80 साल के बुजुर्ग पर गिरी, दर्दनाक मौत

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 (14:57 IST)
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्‍ट के ल‍िए चल रहे काम के दौरान हादसा हो गया। एरोड्रम क्षेत्र में पैदल अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग की सिर पर लोहे की भारी चेन गिरने से मौत हो गई। जिस मार्ग से वे गुजर रहे थे, वहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। इसी दौरान क्रेन के आगे लगने वाली चेन अचानक टूटकर 80 वर्षीय विनोद कासलीवाल के सिर पर गिर गई।

भारी-भरकम चेन की चपेट में आने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में एरोड्रम पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना ने मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बरती जा रही लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त 80 वर्षीय विनोद पुत्र फूलचंद कासलीवाल एयरपोर्ट रोड स्थित सीताश्री अपार्टमेंट में रहते थे। वे एयरपोर्ट रोड से पैदल अपने घर जा रहे थे। इस मार्ग पर मेट्रो के अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, जिसमें क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। काम के दौरान क्रेन से भारी सामान उठाया जा रहा था। इसी बीच क्रेन की चेन का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया और उसकी चपेट में विनोद कासलीवाल आ गए।

हादसे के बाद मौके पर काम कर रहे कर्मचारी घायल विनोद को पास के बाठिया अस्पताल लेकर पहुंचे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें जंजीरवाला मार्ग स्थित शैल्बी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन जब्त कर ली है और क्रेन चालक यशवंत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा सकता है।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल के लिए बढ़ा प्रतिबंध

भारत समेत किन देशों में माइक्रोसॉफ्ट हुआ ठप्‍प, कौन-कौनसी सर्व‍िस नहीं कर रही काम?

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

अगला लेख