sundarkand

इंदौर में चाइनीज मांझे से एक दिन में 3 हादसे, एक की मौत

Updated: सोमवार, 12 जनवरी 2026 (13:16 IST)
Indore news in hindi : इंदौर में मकर संक्राति से पहले रविवार को जमकर पतंगबाजी हुई। इस दौरान प्रतिबंध के बाद भी बड़ी संख्या में लोग चाइ‍नीज मांझे का इस्तेमाल करते दिखे। शहर में पिछले 24 घंटे में चाइनीज मांझे की वजह से 3 लोग बुरी तरह घायल हुए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।
 
खजराना क्षेत्र में स्थित गणेश सेतु पर 45 वर्षीय रघुवीर धाकड़ की गर्दन में धागा अटक गया। वह बाइक समेत नीचे गिर गया। उसकी गर्दन में बड़ा कट लगा था। काफी खून बहने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
कुछ ही देर बाद जूनी इंदौर इलाके में स्थित सपना संगीता रोड पर भी नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र का गला चाइनीज डोर की वजह से कट गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एयरपोर्ट रोड स्थित अखंड नगर में भी एक युवक चाइनीज धागे की चपेट में आ गया। उसके सिर में 10 टांके आए हैं। 
 
गौरतलब है कि 48 घंटे में शहर में चाइनीज धागे से पतंगबाजी के चलते 2 लोग मारे गए हैं। लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी शहर पंतगबाजी के दौरान चाइनीज मांजे का इस्तेमाल हो रहा है।
edited by : Nrapnedra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख