biodatamaker

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, मूसाखेड़ी में 17 दुकानें, बाणगंगा में 7 मकानों पर चला बुल्‍डोजर, भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कार्रवाई

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2026 (17:59 IST)
इंदौर में रोड चौड़ीकरण में बाधा बने मकानों और दुकानों पर बुधवार को कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में मूसाखेड़ी में 17 दुकानों और बाणगंगा इलाके में 7 मकानों पर जेसीबी चलाई गई। नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर जोन-18, वार्ड-51 की टीम मूसाखेड़ी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक कार्रवाई करने पहुंची। यहां इंदौर विकास योजना-2021 के तहत सड़क को 45 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क की जद में आ रहे 17 दुकानों के निर्माण हटाए गए।

निगम अमले ने कार्रवाई से पहले टेप से नपती की। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दो से ज्यादा जेसीबी मशीनों से निर्माण हटाए गए। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी। बाणगंगा के कुम्हार खाड़ी क्षेत्र में भी सड़क निर्माण के लिए बाधक निर्माणों पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने तीन जेसीबी की मदद से 7 मकानों के आगे के अवैध हिस्से तोड़े। इनमें से कई मकान मालिकों ने कार्रवाई से पहले ही अपने स्तर पर आगे का हिस्सा हटा लिया था। बचे हुए निर्माण निगम की टीम ने हटाए। इस दौरान नगर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों समेत पुलिस विभाग के कई जवान मौके पर मौजूद थे।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

अगला लेख