suvichar
✕

इंदौर में दूषित पानी से मौत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated: शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (16:05 IST)
Indore water contamination deaths : इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच का रुख बेहद सख्‍त है। अदालत ने मामले में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हें तत्काल स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति करने और प्रभावितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। ALSO READ: कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जो पानी हम रोज पीते हैं, वह उन्हें मार डालेगा : भागीरथपुरा की आपबीती
 
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और लोगों के बीमार पड़ने के गंभीर मामले पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस बंसल और जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी की खंडपीठ ने कहा कि यह एक बड़ी लापरवाही है और लोग पानी की वजह से मर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
 
हाई कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। अदालत ने दूषित पानी से बीमार हुए सभी लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा देने के भी निर्देश दिए।
 
उन्होंने कहा कि इंदौर एक बेहद सुंदर शहर है। इसकी साफ-सफाई की तारीफ पूरे देश में होती है। यह अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि इस सुंदरता और प्रतिष्ठा को बनाए रखा जाए। ALSO READ: कुप्रशासन का एपिसेंटर बना एमपी, राहुल गांधी ने कहा, जहरीले पानी से लोगों की मौत और कहते हैं फोकट सवाल नहीं
 
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत को बताया कि स्थानीय लोग अब भी साफ पानी से वंचित हैं। सैकड़ों परिवार पानी के लिए एक टैंकर पर निर्भर हैं। इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि सिर्फ एक टैंकर से क्या होगा? और तत्काल अतिरिक्त पानी के टैंकर भेजने के निर्देश दिए।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन को कैबिनेट की मंजूरी, सोयाबीन किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

IAS की नौकरी छोड़ दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, यूपी की मिर्जापुर सदर सीट से लड़ेंगी 2027 का चुनाव, जानिए क्या है सियासी समीकरण

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से क्यों हटाया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

अगला लेख