sawan somwar

इंदौर में दिखी तेंदुओं की हलचल, मचा हड़कंप

Updated: गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (23:13 IST)
Leopards created a stir in Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सैन्य छावनी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और रिहायशी इलाकों में तेंदुओं की लगातार तेज होती हलचल के मद्देनजर विशेषज्ञों ने बढ़ते शहरीकरण से इस वन्य जीव की प्राकृतिक बसाहटें नष्ट होने पर चिंता जताई है।
 
इंदौर के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) एमएस सोलंकी ने गुरुवार को बताया कि महू स्थित सैन्य छावनी, सिमरोल स्थित आईआईटी परिसर और रालामंडल अभयारण्य से सटी एक टाउनशिप में तेंदुए की हलचल लगातार दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये तीनों स्थान जंगलों से सटे हैं जहां से तेंदुओं की आवाजाही बनी रहती है।
 
सोलंकी ने बताया कि महू के सैन्य छावनी क्षेत्र स्थित ‘आर्मी वॉर कॉलेज’ परिसर में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ हाल ही में कैद हो गया था, लेकिन वह पिंजरा तोड़कर भाग निकला। डीएफओ ने कहा, यह पिंजरा पुराना था। हमने चार नए पिंजरे बनवाने का ऑर्डर दिया है। उन्होंने बताया कि 2019 की गिनती के मुताबिक इंदौर वन मंडल में तेंदुओं की तादाद 60 के आसपास होने का आकलन है।
 
मध्यप्रदेश वन्य जीव बोर्ड के सदस्य अभिलाष खांडेकर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंदौर के आसपास तेज रफ्तार से बढ़ता शहरीकरण जंगलों की सरहदों तक जा पहुंचा है और अपनी प्राकृतिक बसाहटें नष्ट होने से तेंदुओं को मानवीय बस्तियों का रुख करना पड़ रहा है।
 
उन्होंने कहा, गुजरे बरसों में इंदौर के जंगलों में तेंदुओं की आबादी बढ़ी है। ये वन्य जीव अक्सर भूख के कारण मानवीय बस्तियों की राह पकड़ते हैं, जहां उन्हें बकरी और कुत्ते जैसे शिकार आसानी से मिल जाते हैं। खांडेकर ने कहा कि इन हालात में तेंदुओं को बचाने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जाने की जरूरत है, ताकि वन्य जीवों और मनुष्यों के बीच का संघर्ष रोका जा सके। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

Teachers Day 2026 : ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ से गुरु को नमन, यूपी में लखनऊ से गोरखपुर तक होगा खास पौधरोपण अभियान

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

591 करोड़ अलर्ट मैसेज से बाढ़ के दौरान यूपी में बचाई लाखों की जान, एक भी जनहानि नहीं

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख