सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में आज नो कार डे, जानिए नगर निगम ने क्यों लिया यह फैसला...
- इंदौर में जमकर बरसा पानी, टूट गया 61 साल का रिकॉर्ड
- indore : सनातन धर्म 'भारत का राष्ट्रीय धर्म', इस धर्म पर पहले भी प्रहार होते रहे हैं, इंदौर में बोले CM योगी
- गरीब छात्रों के लिए सराहनीय पहल, शिक्षकों ने खुद चंदा कर बनाई स्मार्ट कक्षा
- इंदौर को मिला सर्वश्रेष्ठ 'राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार', सूरत और आगरा रहे दूसरे व तीसरे स्थान पर
No Car Day : इंदौर में जज, महापौर और सरकारी अधिकारी बिना कार के पहुंचे दफ्तर
No Car Day in Indore : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से लेकर महापौर और पुलिस-प्रशासन के कई सरकारी अधिकारियों ने कार का प्रयोग नहीं किया। वे छोटे वाहनों या लोक परिवहन साधनों से कार्यस्थल पहुंचे।
चश्मदीदों ने यह जानकारी दी। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से अपील की थी कि वे शुक्रवार को विश्व कार-मुक्त दिवस मनाएं। विश्व कार-मुक्त दिवस पर खुद भार्गव बिजली से चलने वाला स्कूटर चलाते नजर आए और बाद में उन्होंने लोक परिवहन बस की सवारी की।
शहर के प्रथम नागरिक ने कहा, हमने पर्यावरण की रक्षा और शहर की सड़कों पर यातायात का भारी दबाव कम करने के लिए आम से लेकर खास लोगों से अपील की थी कि वे विश्व कार मुक्त दिवस मनाएं। भार्गव ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के मद्देनजर वक्त की मांग है कि स्थानीय नागरिक लोक परिवहन साधनों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
विश्व कार-मुक्त दिवस मनाने की महापौर की अपील का शहर की सड़कों पर आंशिक असर देखा गया। बूंदाबांदी के बीच कई लोग हर रोज की तरह कार से दफ्तर पहुंचते देखे गए।
Edited By : Chetan Gour (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour (एजेंसी)
