suvichar
✕

जीतू पटवारी ने सीएम से मांगा नेहरू स्टेडियम, BJP ने बताया लोगों का मनोरंजन, राहुल गांधी के इंदौर दौरे में फंसा पेच

Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2026 (14:39 IST)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले आयोजन को लेकर राजनीतिक पेच फंस गया है। कांग्रेस लगातार नेहरू स्‍टेडियम में आयोजन की अनुमति मांग रही है, लेकिन अब तक उन्‍हें कोई जगह कार्यक्रम के लिए नहीं मिल सकी है।

अब प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पत्र लिखकर राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस के प्रस्ताव को संज्ञान में लेते हुए नेहरू स्टेडियम कार्यक्रम के लिए तत्काल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और शिक्षा की सुरक्षा तथा युवाओं के भविष्य को लेकर पूरे देश में जनजागृति अभियान चला रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए नहीं है। यह देश के भविष्य, युवाओं के सपनों और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा संवाद है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के सपने तभी सुरक्षित रहेंगे, जब शिक्षा सुरक्षित रहेगी। शिक्षा बचेगी तो देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। पटवारी ने सरकार से अपील की कि वह कार्यक्रम के महत्व को समझते हुए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध करवाए।

भाजपा ने कांग्रेस को फिर घेरा : दूसरी तरफ राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच पत्रों की राजनीति भी तेज हो गई है। भाजयुमो इंदौर महानगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े को पत्र लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी की किसी यात्रा या सभा की चिंता नहीं होती। बल्कि कांग्रेस ही उनकी सभाओं को लेकर ज्यादा चिंतित रहती है।

मनोरंजन है राहुल की सभाएं: उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की सभाओं में लोग मनोरंजन के लिए जाते हैं और वह मनोरंजन कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सौगात मिश्रा ने अपने पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की मातृशक्ति पर शराबी होने का झूठा आरोप लगाकर माताओं और बहनों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौजन्यपूर्ण भाव से पत्र लिखा था, लेकिन कांग्रेस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। भाजयुमो नेता ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने चंडीगढ़ छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की हार का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की छात्र राजनीति पर सवाल उठाए। पत्र के अंत में सौगात मिश्रा ने राहुल गांधी को सलाह दी कि इंदौर दौरे के दौरान वे देवी अहिल्या माता के दर्शन और नमन जरूर करें।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

कई शहरों के लिए जाने वाली ट्रेनें फुल, कई में बुकिंग बंद, बसों का किराया भी 4 हजार तक पहुंचा, कैसे मनेगा त्‍योहार

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख