suvichar
✕

जनक दीदी की कार्यशाला 'सस्टेनेबल मैरिज' का विशेष आयोजन 27 नवंबर को

'शादी में कचरा नहीं करना' और 'बाद में शादी का कचरा नहीं करना'

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 26 नवंबर 2025 (13:16 IST)
प्रकृति प्रेम और सस्टेनेबल जीवन को समर्पित जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा जिम्मी और जनक दीदी की शादी की 37वीं सालगिरह के अवसर पर 'सस्टेनेबल मैरिज' कार्यशाला का विशेष आयोजन सनावदिया में उनके निवास 'गिरिदर्शन' पर 27 नवंबर 2025, गुरुवार को किया जा रहा है।ALSO READ: नर्सिंग के छात्र जनक पलटा मगिलिगन की स्वस्थ और स्वच्छ जीवन शैली देख अभिभूत हुए
 
जनक दीदी ने 27 नवंबर 1988 को श्री जेम्स (जिम्मी) मगिलिगन, ब्रिटिश बहाई पायनियर के साथ चंडीगढ़ में अपने माता-पिता के आशीर्वाद से शादी की थी। बरली डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट फॉर रूरल विमेन में 2011 तक डायरेक्टर-मैनेजर जनक-जिम्मी एक समर्पित, सस्टेनेबल जोड़ी ने हजारों ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं को  प्रशिक्षित कर सस्टेनेबल आत्मनिर्भर बनाया। 
 
एक रोड एक्सीडेंट उपरांत 21 अप्रैल 2011 को अपने पति के निधन के बाद, जनक दीदी अपनी शादी की सालगिरह पर 27 नवंबर को 'सस्टेनेबल मैरिज' थीम के साथ मनाती हैं। इस कार्यशाला के सहभागी हर साल नए इच्छुक युवा और माता-पिता होते हैं। 
 
दीदी की इस कार्यशाला का उद्देश्य भारत के ऐसे ज़िम्मेदार नागरिक बने जो शादी कर पर्यावरण और परिवार को सस्टेनेबल बना सकें। 
 
लगातार बढ़ते प्रदूषण और क्लाइमेट इमरजेंसी के खतरे को देखते हुए, जीरोवेस्ट और नॉन-बायोडिग्रेडेबल चीज़ों का इस्तेमाल किए बिना 'ज़ीरो वेस्ट शादी' करें ताकि  स्वच्छ, स्वस्थ, प्रसन्न तथा सस्टेनेबल परिवार, गांव, शहर बनाने वाले लोगों की ज़्यादा से ज़्यादा सहभागिता बढ़ें।  
 
जनक दीदी इस बात पर फ़ोकस करती है कि ज़िंदगी का उद्देश्य समझकर परस्पर प्रेम, विश्वास और सम्मान पर आधारित रिश्तों को बनाए रखकर सस्टेनेबल शादीशुदा ज़िंदगी का आनंद ले सकें। कार्यशाला में सस्टेनेबल शादी, ज़ीरो वेस्ट और सफल शादी के उदहारण डॉ: क्षमा पैठणकर, डॉ. यामिनी रमेश, डॉ. वैभव जैन, श्रीमती विद्यावती रावत और श्रीमती अंजलि रावत प्रस्तुत करेंगे।
 
परिवार समाज की पहली यूनिट है और इसकी नींव शादी पर टिकी है। इसीलिए सस्टेनेबल शादी और सस्टेनेबल शादीशुदा ज़िंदगी को अच्छे से बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। अगर शादी सस्टेनेबल तरीके से की जाती है तो यह सीधे तौर पर ज़मीनी स्तर से शुरू होकर सस्टेनेबल कम्युनिटी डेवलपमेंट में योगदान देगा।

इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सेंट पॉल इंस्टीट्यूट, महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज, श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्र आएंगे। इस आयोजन का शुभ आरंभ सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शास्त्रीय गायिका विदुषी कलापिनी कोमकली होंगी।ALSO READ: बायोसाइंस के छात्रों ने जनक पलटा मगिलिगन से सस्टेनेबल जीवन शैली सीखी
 
- समीर शर्मा (ट्रस्टी/ सेक्रेटरी)
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख