Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में खत्म हुई सफाईकर्मियों की हड़ताल, रात में ही शुरू हुई सफाई; हंगामा भी रहा चर्चा में

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 (11:03 IST)
इंदौर में बुधवार देर रात रेसीडेंसी कोठी पर हुई बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई कामगार संघों के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद सफाईकर्मी हड़ताल खत्म करने पर राजी हो गई। इसके बाद रात से ही सड़कों की सफाई शुरू हो गई। विकसित भारत संकल्प सभा में हुआ हंगामा भी शहर में चर्चा का विषय रहा।
 
कलेक्टर ने बताया कि पदाधिकारियों ने उनसे कहा है कि वे हड़ताल में शामिल ही नहीं थे, लेकिन कुछ लोग कर्मचारियों को बलपूर्वक काम पर जाने से रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की छवि धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मचारियों ने शहर को देश में सबसे स्वच्छ बनाया है। बुधवार रात हुई बैठक में सभी सफाई कामगार संघों ने एकसुर में गुरुवार से सफाई व्यवस्था बहाल करने की बात दोहराई।
 
महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने आज सुबह इंदौर की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए कहा कि सफाई मित्रों की मांगों पर उचित प्लेटफार्म पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी बात कही। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भी साफ कहा कि सफाई रोकने वालों पर एफआईआर होगी।
 

सड़कों पर दिखा हड़ताल का असर

सोमवार से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सड़कों पर साफ नजर आ रहा था। बुधवार तक चोइथराम सब्जी मंडी, जंजीरवाला चौराहा समेत देश के सबसे स्वच्छ शहर की सड़कें कचरे से भर गई। जगह-जगह कचरे के ढेर भी लगे। नियमित सफाई के अभाव में सड़क किनारे लगे लिटरबिन भी कचरे से लबालब हो गए। हालांकि प्रशासन के एक्शन में आते ही सड़कों की सफाई शुरू हो गई।
 

विकसित भारत संकल्प सभा में हंगामा

इधर सफाईकर्मी विजय नगर स्थित आइडीए मैदान पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में पहुंच गए। उन्होंने सभास्थल पर जमकर हंगामा और नारेबाजी भी की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास भी किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। बाद में वे बाहर रहकर ही नारेबाजी करते हुए जमीन पर बैठ गए। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेरने का प्रयास भी किया। महिला सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा की एक नेत्री ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

अगला लेख