Hanuman Chalisa
✕

इंदौर पुलिस ने भोपाल में पकड़ी 1 करोड़ की अल्प्राजोलम, 3 गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (18:35 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की पुलिस ने भोपाल के एक थाने के पास स्थित गोदाम से अल्प्राजोलम की गोलियों और खांसी के सिरप की बड़ी खेप बरामद करते हुए दवाओं के एक थोक कारोबारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि दवाओं की आड़ में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश जैन (47), अमन रावत (25) और अमर सिंह (25) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि जैन भोपाल में दवाओं का थोक कारोबारी है, जबकि रावत सूबे की राजधानी में दवाओं की मार्केटिंग का काम करता है। त्रिपाठी के मुताबिक भोपाल के हनुमानगंज पुलिस थाने से करीब 200 मीटर के फासले पर स्थित दवा बाजार में जैन के गोदाम से अल्प्राजोलम (एक नियंत्रित मादक पदार्थ) की 9.30 लाख गोलियां और खांसी के एक सिरप की 5,240 बोतलें बरामद की गईं।

उन्होंने बताया, ‘नशेड़ियों को ये दवाएं उनकी मूल कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेची जाती हैं। भोपाल के गोदाम से बरामद दवाओं का मूल्य नशे के काले बाजार में एक करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है।’ त्रिपाठी के अनुसार पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि भोपाल से रीवा, सतना और प्रदेश के अन्य शहरों में दवाओं की आड़ में नशीले पदार्थों की अवैध आपूर्ति की जा रही थी। उन्होंने बताया कि स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख