biodatamaker
✕

चाइनीज मांझे से ऐसे लोगों को बचाया इंदौर पुलिस ने, तिल लड्डू के साथ बांटे प्रोटेक्टर बेल्ट

Updated: बुधवार, 14 जनवरी 2026 (18:35 IST)
मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर यातायात प्रबंधन पुलिस इंदौर द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को शुभकामनाओं के साथ तिल के लड्डू वितरित किए गए एवं पतंग की खतरनाक डोर (विशेषकर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा) से बचाव के लिए नेक प्रोटेक्टर बैंड भी प्रदान किए गए।

इस अभियान में आमजन का ध्यान आकर्षित करने हेतु यमराज और चित्रगुप्त के वेश में कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने एवं सावधानी बरतने का संदेश दिया गया। प्रतीकात्मक प्रस्तुति के माध्यम से बताया गया कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यातायात पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे पतंग उड़ाते समय सुरक्षित धागे का उपयोग करें, प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का प्रयोग न करें एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। साथ ही गले में कपड़ा या नेक प्रोटेक्टर का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को नियमों के प्रति सचेत करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

यातायात पुलिस, इंदौर आम नागरिकों से अपील करती है कि वे पर्व को सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ मनाएं। यातायात नियमो का पालन करें। शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन 4) आनंद कलादगी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

जियो IPO पर एनालिस्ट्स बुलिश, लिस्टिंग पर 15-20% तक बढ़त की उम्मीद

भारत के सबसे बड़े IPO पर बोले उदय कोटक, कहा- जियो ने बदल दी देश की डिजिटल तस्वीर

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

अगला लेख