1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. In Indore, a bulldozer ran over beer bottles worth 1.57 crore

इंदौर में बियर की बोतलों पर चला बुल्‍डोजर, 1.57 करोड़ रुपए थी कीमत, आखिर ऐसा क्‍यों हुआ?

beer
जिला आबकारी विभाग ने पौने 2 करोड़ रुपए के बियर पर रोड रोलर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। यह समस्त बियर मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, असम आदि राज्यों में जानी थी। लेकिन सही समय पर डिमांड नहीं आने के कारण इसका नष्टीकरण किया गया।

आबकारी विभाग ने महू के समीप स्थित फैक्ट्री में एक्सपायर हो चुकी लाखों लीटर बियर को नष्ट कर नालियों में बहा दिया। कार्रवाई के दौरान करीब ढाई लाख लीटर बियर नष्ट की गई, जिसकी निर्माण कीमत पौने दो करोड़ रुपए है। यह बियर गोदाम में रखी हुई थी।

आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 10 तारीख से 12 तारीख के बीच तीन दिन लगातार बियर के नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सिमरोल स्थित माउंट एवरेस्ट ब्रेवरेज लिमिटेड के कैंपस में की गई। करीब 23154 पेटियों का नष्टीकरण किया गया, जो विभिन्न लेबल और ब्रांड्स की थीं। यह समस्त बियर मध्य प्रदेश के अलावा दिल्ली, असम आदि राज्यों में जानी थी। उन राज्यों से समय पर डिमांड नहीं आने के कारण यह मदिरा छह माह से अधिक पुरानी हो चुकी थी, इसलिए इसका नष्टीकरण किया गया। पूरी मदिरा की कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपए थी।

कार्रवाई के दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अभिषेक तिवारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी, जहांगीर खान, राजेश जैन, माउंट एवरेस्ट ब्रेवरिज लिमिटेड की प्रभारी अधिकारी श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि आबकारी विभाग भी ऐसे स्टॉक को ज्यादा दिन नहीं रखने देती है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 245 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा