4 March Top Stories : देशभर में होली की धूम, महायुद्ध के बीच शेयर बाजार लाल, मोजतबा को ईरान की कमान
""""""""""""
4 March Top Stories : देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सर्वोच्च नेता। ईरान के मशहद में अयातुल्ला खामेनेई को दफनाया जाएगा। हालांकि उनके अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग की वजह से शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। 4 मार्च की बड़ी खबरें।
देशभर में रंगोत्सव की धूम
देशभर में आज रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहरों से गांव तक लोग रंग और गुलाल से सराबोर दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी दिग्गजों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
ALSO READ: होली कैसे मनाएं: गैर, रंग, भांग, पकौड़े, पूजा सहित जानिए संपूर्ण लिस्ट
मोजतबा खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता
मशहद में अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के निधन के बाद देश में मातम है। उन्हें ईरान के मशहद शहर में दफनाया जाएगा, इसी शहर में उनका जन्म हुआ था। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। ईरान सरकार ने खामेनेई की मौत पर चालीस दिन का राष्ट्रीय शोक और सात दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
शेयर बाजार में भारी गिरावट
टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल आज
edited by : Nrapendra Gupta