biodatamaker

इंदौर में चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल की सफाई, जानिए क्यों बनाया गया था वीडियो...

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (11:21 IST)
इंदौर के रसोमा चौराहे के जेब्रा लाइन पर डांस करने वाली मॉडल श्रेया कालरा ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में सफाई दी है। उसने कहा कहा कि डांस करने के पीछे उसका उद्देश्य केवल लोगों में ट्रैफिक की जागरूकता लाना था।

ALSO READ: इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल पर मॉडल का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो वायरल, गृहमंत्री बोले होगी कार्रवाई
श्रेया ने कहा कि जेबरा लाइन को लेकर जागरूकता और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जागरूकता के लिए उसने वीडियो बनाया था। उसका दावा है कि उसने किसी भी तरह की कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया है।
 
लड़की के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि आखिर ये कैसी जागरूकता है।
 
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि श्रेया कालरा पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। ताकि आगे कोई भी व्यक्ति सड़क पर इस तरह के काम नहीं करे। पुलिस भी इस मामले में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर के विजय नगर थाना इलाके में रसोमा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा का प्लैश मॉब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मॉडल ट्रैफिक के बीच डांस कर रही है। मॉडल को इस तरह अचानक डांस करते हुए देख हर कोई चौंक गया।
 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख