biodatamaker
✕

इंदौर में तेंदुए का आतंक, बाइक सवार पर अचानक झपटा, CCTV में कैद हुई घटना

Updated: बुधवार, 8 जुलाई 2026 (11:06 IST)
बिचौली मर्दाना गांव में मंगलवार को तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। एक बाइक सवार पर तेंदुए के अचानक हमले का वीडियो सामने आया है, जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ALSO READ: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर तेंदुआ अचानक झपट पड़ता है। अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोग भी घबरा गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ALSO READ: E20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान के दावे 'पेड कैंपेन' का हिस्सा, नितिन गडकरी ने परिवार पर लगे आरोपों कर क्या कहा
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के बाद तेंदुआ पास के एक मकान में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों में और अधिक दहशत फैल गई। कई रहवासियों ने तेंदुए के वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए।
ALSO READ: Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे
 वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक  तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे तेंदुए के करीब जाने की कोशिश न करें, भीड़ न लगाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। 

 
वन विभाग की टीम लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
सुधीर शर्मा
सुधीर शर्मा विश्व के प्रथम हिन्दी न्यूज पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। इनके पास मीडिया और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत नईदुनिया से प्रूफ रीडर के रूप में की। 2012 से.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख