biodatamaker

इंदौर पर अब ड्रोन की नजर, कहीं भी अपराध हुआ तो तुरंत धरे जाएंगे अपराधी और संदिग्‍ध, चप्‍पे चप्‍पे पर ड्रोन की होगी आंख

Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (13:28 IST)
इंदौर में बढ़ते अपराध, छेड़छाड़ की घटनाएं, चाकुबाजी, चेन और मोबाइल स्‍नैचिंग जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब इंदौर पुलिस ने एक नया तरीका ईजाद किया है। पुलिस अब इंदौर के ऐसे इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरे से करेगी, जहां अपराधी ज्‍यादा सक्रिय हैं या जो इलाके अपराधिक गतिविधियों को लेकर ज्‍यादा संवेदनशील हैं।

6 नवंबर से लागू हो जाएगी व्‍यवस्‍था : बता दें कि यह नई व्‍यवसथा 6 नवंबर से लागू हो जाएगी। पुलिस टीमें हॉटस्पॉट, सुनसान इलाकों और तंग गलियों में ड्रोन से निगरानी कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेगी। जिससे रियल-टाइम जानकारी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा सके। बता दें कि जोन 02 व 03 में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग की। इस दौरान टीमों ने तंग गलियों और मोहल्लों में भी ड्रोन से बारीकी से निगरानी की और कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।

कमिश्‍नर के आदेश पर लागू हुई नई व्‍यवस्‍था : शहर में बढ़ते अपराध पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इन अपराधों पर लगाम लगाने और पुलिसिंग को और ज्‍यादा चुस्त-दुरुस्त करने के लिए ड्रोन की यह नई व्‍यवस्‍था शुरू की है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने असामाजिक तत्वों और बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए ड्रोन का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह व्‍यवस्‍था तुरंत और प्रभावी तरीके से लागू की जाए ताकि शहर को अपराध मुक्‍त किया जा सके।

कहां कहां नजर रखेगा ड्रोन : पुलिस कमिश्नर के मुताबिक इस कदम का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। शहर के कई 'हॉटस्पॉट' व 'शैडो एरिया' (अंधेरे या सुनसान इलाके) ऐसे हैं, जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इन क्षेत्रों में पारंपरिक पेट्रोलिंग के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि ज्‍यादातर अपराध सुनसान इलाकों में, गलियों में और कुछ आउटर इलाकों में हो रहे हैं।

ये स्‍थान संवेदनशील : ड्रोन की मदद से पुलिस का फोकस विशेष रूप से उन स्थानों पर होगा, जहां अवैधानिक गतिविधियों की आशंका सबसे अधिक होती है। इनमें सुनसान इलाके, शराब की दुकानें, पान/सिगरेट की गुमटियों के आसपास के क्षेत्र, खाली मैदान और गार्डन शामिल हैं। ड्रोन के माध्यम से इन सभी जगहों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की टीमों का मानना है कि ड्रोन पेट्रोलिंग से संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकती है। इससे पुलिस को रियल-टाइम जानकारी मिलेगी।Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

अगला लेख