Hanuman Chalisa

अहिल्या नगरी इंदौर में आस्था पर आघात, विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमाओं का अपमान, 9 निगमकर्मियों पर FIR

मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (13:07 IST)
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर में किसी को भी उम्मीद नहीं रही होगी कि आस्था पर इस तरह आघात किया जाएगा। निगमकर्मियों ने विसर्जन के दौरान जिस तरह से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का अपमान किया, उसे देखकर लोगों में काफी गुस्सा है। इस घटना के बाद आयुक्त प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। 
 
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने सख्त एक्शन लेते हुए इस मामले से जुड़े अधिकारियों और और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन ली है। साथ ही 9 कर्मचारियों के खिलाफ चंदननगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 
जानकारी के मुताबिक निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए झोनल और प्रोग्राम अधिकारी को निलंबित कर दिया है साथ ही 9 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर सभी के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराया गया है। इस पूरे मामले में आयुक्त ने निगम के पूरे अमले को भी कड़ा संदेश दिया है। आयुक्त की इस कार्रवाई से ‍नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है। 
 
सांसद ने भी जताई नाराजगी : इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को जवाहर टेकरी में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा गणेश जी की मूर्तियों को विसर्जन के दौरान फेंकने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
 
लालवानी ने बताया कि इस मामले में उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल से कहा है कि ऐसे कृत्य के लिए जवाबदार लोगों पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कृत्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी नाराजगी व्यक्त की है। नगर निगम ने अपने 9 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
 
दूसरी ओर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और विधायक संजय शुक्ला ने भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला : धार रोड पर गिट्‌टी खदान में निगम अफसरों की मौजूदगी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। जैसे ही अधिकारी वहां से हटे तो निगम कर्मचारियों ने ट्रक और जेसीबी के अंदर से ही तालाब में मूर्तियों को फेंकना शुरू कर दिया। इस विसर्जन का वीडियो सामने आने के बाद पहले तो ‍अधिकारियों ने इसे इंदौर का मानने से इंकार कर दिया, लेकिन पुष्टि होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। 
 
दरअसल, नगर निगम ने 85 वार्डों में गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की थी। उसमें पीओपी की मूर्तियों को व्यवस्थित तरीके से गिट्‌टी खदान वाले स्थान पर विसर्जित करने की बात कही थी।

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख