biodatamaker

होटल हादसा : गैर इरादतन हत्या के आरोप में होटल मालिक गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (23:25 IST)
इंदौर। यहां तीन मंजिला होटल ढहने से 10 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने इस कारोबारी संस्थान के मालिक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में आज धरदबोचा। उसकी गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था। होटल मालिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 308 (आपराधिक मानव वध करने का प्रयत्न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार रात एमएस होटल ढहने के मामले में इसके मालिक शंकर परियानी (55) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि परियानी को खातीवाला टैंक इलाके में उसके घर के पास के एक स्थान से पकड़ा गया।

छोटी ग्वालटोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि​ होटल मालिक के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 308 (आपराधिक मानव वध करने का प्रयत्न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसे अच्छी तरह पता था कि उसकी होटल की करीब 60 साल पुरानी जर्जर इमारत से मानवीय जीवन को खतरा हो सकता है लेकिन इस बात को जानबूझकर नजरअंदाज करते हुए वह व्यावसायिक लाभ कमाने के लिए इसी इमारत में होटल चला रहा था। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 15 कमरों वाले होटल की बरसों पुरानी इमारत की हालत अंदर से काफी जर्जर हो चुकी थी। इसकी निर्माण शैली भी पुरानी थी, लेकिन होटल मालिक ने बाहरी रंगरोगन कर होटल का हुलिया चमका रखा था।
चश्मदीदों का दावा है कि रविवार रात एक कार के होटल के पिलर से टकराने के बाद इसकी इमारत जोरदार आवाज के साथ देखते ही देखते गिर गई और इसमें मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे में दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहे हैं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

अधिकारियों की मीटिंग में भड़कीं कंगना रनौत, कहा, मुझे फालतू के जुमले मत दो

नदी साफ करते-करते Bittu Tabahi पर पड़ी विदेशी CEO की नजर, मिला बड़ा जॉब ऑफर [VIDEO]

अगला लेख