सम्बंधित जानकारी
- इंदौर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई की ‘कतार’ छोटी क्यों नहीं होती, क्या निचले विभागों में नहीं हो रही सुनवाई?
- 44 दिन के मासूम की पलंग से गिरकर मौत, मां वॉशरूम गई इतनी देर में ये हो गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम
- क्लीन सिटी इंदौर में लगी थलापति विजय की पेंटिंग, ऐसे दिया सफाई का संदेश
- तुम हमें खून दो, हम तुम्हें VIP दर्शन देंगे, ओंकारेश्वर में दर्शन के लिए अनोखी पहल, रक्तदान करो और कतार से बचो
- पहले शराब पी, फिर खूनी संघर्ष और दोस्त को चाकुओं से गोद कर उतार दिया मौत के घाट
ट्रेन छूट गई तो हंस की बस पकड़ी थी इंदौर की भूमि ने, पिता बेटी का इंतजार करते रह गए, वो नहीं उसकी मौत आ गई
राजस्थान के दौसा में हुए दर्दनाक बस हादसे ने इंदौर के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए चली गईं। इस हादसे में मसूरी घूमकर लौट रही 20 साल की भूमि भौर की भी जान चली गई। जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हुई हैं। घर पहुंचने से पहले उसने पिता से कहा था कि सुबह तक घर पहुंच जाऊंगी, लेकिन पिता इंतजार ही करते रह गए और बेटी भूमि हमेशा के लिए चली गई।
राजस्थान के दौसा जिले में हुए भीषण बस हादसे में इंदौर की 20 वर्षीय भूमि भौर की दर्दनाक मौत हो गई। भूमि अपनी दो सहेलियों दिशा और लिसा के साथ छह दिन पहले मसूरी घूमने गई थी। वहां से मंगलवार को तीनों इंदौर लौट रही थीं।
ट्रेन छूट गई थी तो बस ली थी : सहेलियों ने पहले ऋषिकेश से ट्रेन से इंदौर आने के लिए टिकट बुक कराए थे, लेकिन समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने के कारण उनकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद तीनों ने हंस ट्रैवल्स की बस से इंदौर लौटने का फैसला किया। रवाना होने से पहले भूमि ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि वह बस में बैठ चुकी है और बुधवार सुबह घर पहुंच जाएगी। परिवार उसके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
भूमि परिवार की सबसे बड़ी संतान थी। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन और एक छोटा भाई हैं। वह इंदौर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। करीब एक माह पहले उसने अपनी सहेलियों के साथ मसूरी घूमने का कार्यक्रम बनाया था।
भूमि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दादा का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि भूमि बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की थी और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती थी। हादसे में भूमि की दोनों सहेलियां दिशा और लिसा घायल हुई हैं। उनका इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। उनके परिजन भी दौसा के लिए रवाना हो गए हैं। इसी हादसे में पत्रकार चंदू गुप्ता घायल हुए हैं, जबकि उनकी पत्नी निर्मला गुप्ता की मौत हो गई।
Edited By: Naveen R Rangiyal