Daily Horoscope
✕

इंदौर के पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी का निधन, 'पानी वाले बाबा' के नाम से थे मशहूर

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2026 (11:08 IST)
इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय थे।
 
अश्विन जोशी के निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

तीन बार रहे कांग्रेस विधायक

अश्विन छात्र राजनीति की उपज थे और होल्कर कॉलेज एवं इंदौर विश्वविद्यालय की राजनीति में इनका अच्छा प्रभाव था। वे इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे। उनकी पहचान कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय नेताओं में होती थी। हालांकि 2 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा था।
 

पानी वाले बाबा के नाम से क्यों थे लोकप्रिय

2003 के चुनाव से पहले अश्विन जोशी ने गर्मियों में जलसंकट के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र में पानी के टैंकर चलाए थे। इससे लोगों को यहां पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इस वजह से वे पानी वाले बाबा के नाम से लोकप्रिय हो गए। उनके चाचा महेश जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हफ्ते भर लाल निशान में रहा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, अब जियो IPO की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

अगला लेख