Hanuman Chalisa

प्रेमी दुल्‍हे से इंदौर की दुल्‍हन ने स्‍टेज पर तोड़ी शादी, दूल्‍हे ने फोटोग्राफर के साथ की थी ये शर्मनाक हरकत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (13:05 IST)
इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्‍टेज पर आशीर्वाद समारोह में एक शादी टूट गई। यह शादी दुल्‍हे की वजह से टूटी। दरअसल, मामला दुल्‍हे द्वारा फोटोग्राफर को थप्‍पड़ मारने को लेकर बिगड़ा था। जिसके बाद दुल्‍हन वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दरअसल, शादी के दौरान यह विवाद हुआ। एमजी रोड की कोष्ठी समाज धर्मशाला में यह शादी हो रही थी। दूल्हे गौरव माठे ने स्टेज पर दुल्हन के पास पानी पी रहे फोटोग्राफर को डांटा। फोटोग्राफर ने माफी मांग ली, लेकिन गौरव ने उसे तमाचा जड़ दिया। दुल्हन और उसके पिता ने समझाया तो दूल्हा गौरव दुल्हन पर नाराज हो गया।

दुल्‍हन ने किया शादी से  इनकार : स्टेज पर दुल्हन के पास खड़े होकर पानी पीने की बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने अपने प्रेमी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। बारात खाली हाथ लौटी और दूल्हे सहित उसकी मां पर दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करा दिया गया। दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे से प्यार करते थे और दो साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे। परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन वर-माला के पहले इतना विवाद हो गया कि बारात खाली हाथ लौटी। दरअसल, विवाद के दौरान दूल्हा गौरव दुल्हन पर नाराज हो गया और हलके पतले जेवर देने की बात पर दुल्हन और उसके परिवार को कोसने भी लगा था।

इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के सोने के झुमके भी छीन लिए। यह बात दुल्हन को नागवार गुजरी और उसने शादी नहीं करने का फैसला लिया। दुल्हन के पिता ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में केयर टेकर है। कर्ज लेकर बेटी की मर्जी के हिसाब से शादी की थी, लेकिन दूल्हे का रूप देखकर लगा कि बेटी उसके साथ खुश नहीं रह सकती। आखिरकार हमें रिश्ता तोड़ना पड़ा। इस मामले में दुल्हन के पिता की शिकायत पर दूल्हे गौरव और उसके परिजन पर मारपीट और दहेज मांगने का केस दर्ज कराया। पुलिस को शादी के दौरान हुए विवाद के फुटेज भी सौंपे गए।
Edited By: Navin Rangiyal

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

अगला लेख