Hanuman Chalisa

पति बना हैवान, पत्‍नी को पीट पीटकर कर उतार दिया मौत के घाट

Updated: गुरुवार, 4 जून 2026 (17:52 IST)
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के कम्पेल चौकी अंतर्गत ग्राम उज्जैनी में पति-पत्नी के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक चौकीदार ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह मामला ग्राम उज्जैनी स्थित आनंदराज फार्म के पास का है, जहां आसिफ रंगरेज के फार्म पर चौकीदारी करने वाला राहुल बर्मन अपनी पत्नी सुमन के साथ रहता था।

क्‍या बताया पुलिस ने : पुलिस के अनुसार किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राहुल ने अपनी पत्नी सुमन के साथ गंभीर मारपीट की। मारपीट इतनी बर्बर थी कि सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कम्पेल चौकी और खुड़ैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उमाकांत चौधरी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल बर्मन उम्र 32 वर्ष मूल रूप से उमरिया जिले के बीरसिंहपुर गांव का निवासी है और फार्म पर चौकीदारी का कार्य करता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

अयोध्या में सावन झूला मेले का आगाज, रामनगरी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, 28 अगस्त तक सजेगी झूलन विहार की छटा

​यूपी के अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, जेवरात लूटे, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

अगला लेख