1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ghaziabad-khoda-colony-surya-chauhan-murder-case-three-arrested-tension-escalates

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

ghaziabad crime news
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की खोरा कालोनी में बकरीद के दिन सूर्या चौहान नामक एक युवक की हत्या पर बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि सूर्या की हत्या उसके ही मुस्लिम दोस्तों ने की है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फरार है।
 
खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में हुई इस घटना के समय मृतक सूर्या के साथ मौजूद चश्मदीद युवकों ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हमला करने से पहले आरोपी लड़कों ने सूर्या को अपने पास बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने सूर्या से पूछा कि क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया।
 
हमले की खबर पर सूर्या के परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उसे फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूर्या की मौत की खबर फैलते ही पूरे खोड़ा क्षेत्र में भारी रोष फैल गया।
 

3 नामजद आरोपी गिरफ्तार

इंदिरापुरम ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने खोरा कॉलोनी में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या पर कहा कि 28 मई को थाना क्षेत्र खोड़ा में एक किशोर को चाकू मारने की घटना सामने आई थी। इलाज के दौरान 29 मई को किशोर की मृत्यु हो गई। परिजनों से मिले तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज पुलिस ने 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अन्य संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 

क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद में किशोर की हत्या मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हत्यारा कोई भी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी दिलाने की कोशिश करेंगे। सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?