सम्बंधित जानकारी
- 1 लाख का इनामी बदमाश अहसान कपूरी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस मुठभेड़ में हुआ खत्म
- मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- बुलंदशहर : ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी व 50 हजार का इनामी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
- 4 साल की भानजी से मामा की दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
- सहारनपुर एनकाउंटर : 1 लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल
सूर्या चौहान हत्याकांड : मुख्य आरोपी असद यूपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का इनामी बदमाश था फरार
सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन हुई सूर्या चौहान ही हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। असद हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था।
पुलिस ने जानकारी दी कि गाजियाबाद में 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। खोड़ा क्षेत्र का निवासी असद, सूर्या चौहान की चाकू से हमला कर हत्या करने के मामले में वांछित था। चौहान ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया था।
सूर्या चौहान की मौत के बाद उसके परिवारवाले और कई हिन्दूवादी संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस से असद का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। सूर्या चौहान की हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें कुछ युवक उस पर चाकू से हमला करते दिखाई दिए थे।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। असद इस हत्याकांड का चौथा और मुख्य आरोपी था, जिस पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। (प्रतीकात्मक फोटो) Edited by : Sudhir Sharma
