1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. surya chauhan murder case fifth accused arrest ghaziabad bulldozer action
Last Modified: बुधवार, 3 जून 2026 (20:53 IST)

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

buldozar action
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। 28 मई 2026 को खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में सूर्या प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना खोड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। इस मामले में पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। 

गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर बुलडोजर 

सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद गाजियाबाद जिले में अपराधियों के सत्यापन और अवैध मदरसों पर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को खोड़ा में 2 अवैध मदरसों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई के बाद बुधवार को मसूरी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने एक सील मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया गया। प्रशासन की टीम ने करीब एक हेक्टेयर सरकारी जमीन पर बने इस मदरसे को ढहा दिया।

सूर्या के बड़े भाई को सरकार ने दी नौकरी

सूर्या चौहान की हत्या के बाद उसके परिवार की मदद के लिए गाजियाबाद प्रशासन सहित कई लोग आगे आए हैं। प्रशासन की तरफ से सूर्या के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनके बड़े भाई को खोड़ा नगर पालिका के सफाई विभाग में सुपरवाइजर की नौकरी दी गई है।

क्या था पूरा मामला 

सूर्या मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। बकरीद के दिन असद ने सूर्या को बहाने से बुलाया और फिर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले असद ने सूर्या से कहा कि आ तुझे दिखाते हैं, बकरा हलाल कैसे होता है। मामले में दोनों के बीच कुछ दिन पहले हुए विवाद की बात भी सामने आई। इसका CCTV भी सामने आया था। पुलिस पूछताछ में सारिक ने बताया कि असद, फरहान, अतीक और नवाब आदि के साथ मिलकर सूर्या को चाकू मारे थे। असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है। जबकि असद का पिता नवाब, फरहान और अतीक पूर्व में जेल जा चुके हैं। Edited by: Sudhir Sharma (प्रतीकात्मक फोटो) 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश