गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Human skull found in woman passenger's luggage at Indore Airport
Written By
Last Updated : मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (22:58 IST)

इंदौर एयरपोर्ट पर साध्वी के बैग से निकली मानव खोपड़ी, मचा हड़कंप

इंदौर एयरपोर्ट पर साध्वी के बैग से निकली मानव खोपड़ी, मचा हड़कंप - Human skull found in woman passenger's luggage at Indore Airport
इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक साध्वी के बैग से जांच के दौरान मानव खोपड़ी निकली। साध्वी इंदौर से दिल्ली जा रही थी। पुलिस पूछताछ में साध्वी ने बताया कि वह साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही हैं।

खबरों के मुताबिक सुबह फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों को उसमें कुछ संदेहजनक नजर आया। बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हडि्डयां मिलीं। यह देख लोग हैरान हो गए। इसकी सूचना एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों दी गई।

 
विसर्जन के लिए ले जा रही थी : मौके पर पहुंची पुलिस ने साध्वी से पूछताछ की। साध्वी ने बताया कि कोरोना से उसके साथ के साधु की मौत हो गई थी। ये हड्डियां और खोपड़ी वे हरिद्वार में विसर्जन के लिए लेकर जा रही हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक आमतौर पर यदि कोई व्यक्ति अस्थियां या इस प्रकार की कोई वस्तु लेकर जाता है तो उससे पहले उसे एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना देनी होती है।
मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया : एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद साध्वी के साथ आए अन्य साधुओं ने कोरोना में हुए एक साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। साध्वी ने बताया कि उन्हीं की अस्थियां ले जा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अस्थियां सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाएगा।
दूसरी फ्लाइट से हुई रवाना : अधिकारियों ने साध्वी से कहा कि इन मानव अवशेषों को यहां अपने किसी परिचित के पास छोड़कर जा सकती हैं। इस पर साध्वी ने किसी परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया। खोपड़ी और अस्थियां उन्हें दीं, लेकिन तब तक फ्लाइट जा चुकी थी। इस पर एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया। इसके बाद साध्वी रात 8.30 बजे अन्य फ्‍लाइट से दिल्ली गई।
ये भी पढ़ें
काबुल में पाक विरोधी रैली में जुटे सैकड़ों प्रदर्शनकारी, 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगे