Daily Horoscope
✕

Indore: शिवपुरी की छात्रा के फर्जी अपहरण का हुआ खुलासा, अपने दोस्त समेत इंदौर में मिली

छात्रा के फर्जी अपहरण का खुलासा

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (23:10 IST)
Girl student who pretended to be kidnapped found in Indore: विदेश यात्रा के वास्ते 30 लाख रुपए जुटाने की साजिश के तहत कोटा से खुद को अगवा किए जाने का कथित नाटक करने वाली 21 वर्षीय युवती (girl) और उसके दोस्त को पुलिस ने मंगलवार को इंदौर (Indore) में ढूंढ निकाला। ये दोनों पखवाड़े भर से गायब थे और मध्यप्रदेश व पड़ोसी राजस्थान की पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी। मध्यप्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: हाथ पैर बंधवाकर कराया फोटो शूट, छात्रा ने खुद ही रची अपहरण की साजिश
 
काव्या और हर्षित को ढूंढ निकाला : इंदौर की अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि हमने काव्या (21) और उसके हमउम्र दोस्त हर्षित को शहर में ढूंढ निकाला है। उन्होंने बताया कि काव्या और हर्षित ने शहर के देवगुराड़िया क्षेत्र के पास 2 दिन पहले ही किराए पर कमरा लिया था।
 
दंडोतिया ने बताया कि कोटा पुलिस जब दोनों की तलाश में इंदौर आई तो वे पंजाब के अमृतसर चले गए थे। उन्होंने बताया कि काव्या और उसके दोस्त के मिलने के बारे में कोटा पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले में आगामी कदम कोटा पुलिस उठाएगी।

ALSO READ: एमपी की छात्रा का कोटा में अपहरण, सिंधिया ने की राजस्‍थान CM से बातचीत
 
माता-पिता को बेटी के हाथ-पैर बंधे होने की तस्वीर मिली थी : अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश के शिवपुरी की निवासी काव्या के माता-पिता को 30 लाख रुपए की फिरौती की मांग के साथ अपनी बेटी के हाथ-पैर बंधे होने की तस्वीर मिली थी। इसके बाद काव्या के पिता रघुवीर धाकड़ ने 18 मार्च को कोटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।

ALSO READ: Indore : नर्सिंग छात्रा को अश्लील डांस के लिए किया मजबूर, जानिए क्‍या है मामला...
 
अपहरण की कहानी फर्जी पाई गई : अधिकारियों के मुताबिक कोटा पुलिस ने काव्या के कथित अपहरण को लेकर मामला दर्ज किया था, लेकिन जांच में अपहरण की कहानी फर्जी पाई गई थी। उन्होंने जांच के हवाले से बताया कि काव्या और उसका मित्र हर्षित विदेश जाना चाहते थे लेकिन उनके पास पर्याप्त रकम नहीं थी इसलिए उन्होंने फिरौती के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी।
 
सीसीटीवी फुटेज से इंदौर का सुराग मिला : पुलिस के अनुसार अपहरण की कहानी गढ़े जाने के दौरान काव्या अपने माता-पिता को तस्वीरें और संदेश भेजकर विश्वास दिला रही थी कि वह कोटा में है जबकि कुछ सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला कि इस घटनाक्रम के दौरान युवती अपने दोस्त के साथ इंदौर में थी।
 
2 पुरुष मित्रों के साथ रह रही थी : राजस्थान पुलिस के मुताबिक काव्या की मां उसे पिछले साल कोटा के एक छात्रावास में पढ़ने के लिए छोड़कर गई थी, लेकिन वह महज 3 दिन कोटा में रही थी। पुलिस का दावा है कि कोटा में अपनी मां द्वारा छात्रावास में छोड़े जाने के बाद काव्या इंदौर चली गई थी और मध्यप्रदेश के इस शहर में अपने 2 पुरुष मित्रों के साथ रह रही थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख