dharma sangrah
✕

इंदौर में पकड़ा गया 3.15 करोड़ रुपए का गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (20:33 IST)
इंदौर। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के नजदीक 1,575 किलोग्राम गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ को एक ट्रक में नमक के बोरों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

ALSO READ: बुली बाई एप मामले में अब फिर उत्तराखंड के कोटद्वार से गिरफ्तार हुआ एक युवक
 
डीआरआई की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मादक पदार्थों के काले बाजार में गांजे की इस जब्त खेप की कीमत 3.15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर इंदौर के पास मंगलवार को एक ट्रक को रोका गया। आंध्रप्रदेश में पंजीकृत इस मालवाहक गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर इसमें गांजे की कुल 1,575 किलोग्राम वजनी बोरियां मिलीं।

ALSO READ: Bulli Bai App : उत्तराखंड की महिला और इंजीनियर की थी शरारत, दोनों गिरफ्तार
 
विज्ञप्ति के मुताबिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए इस मादक पदार्थ को नमक के बोरों की आड़ में छिपाया गया था। विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रक में सवार 2 लोगों को गांजे की अवैध खेप अपने पास रखने और इसकी तस्करी के आरोपों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में डीआरआई की विस्तृत जांच जारी है। विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि डीआरआई की इंदौर इकाई ने जारी वित्तीय वर्ष में अलग-अलग मुहिमों के दौरान अब तक कुल 8,300 किलोग्राम गांजा पकड़ा है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

मध्यप्रदेश में गहराया बिजली संकट, ग्रामीण इलाकों में कटौती से किसान परेशान, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

अगला लेख