dharma sangrah
✕

धार के पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम को 7 साल की सजा

Updated: शनिवार, 24 जून 2023 (22:10 IST)
इंदौर। घाटाबिल्लोद गोलीकांड में इंदौर जिला कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक बालमुकुंद सिंह गौतम, उनके भाई मनोज गौतम, राकेश गौतम और भतीजे पंकज को 7-7 साल की सजा सुनाई गई है। बालमुकुंद सिंह गौतम के समर्थकों और हमलावरों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी।

खबरों के अनुसार, कोर्ट ने यह सजा साल 2017 में घाटाबिल्लौद में हुए बबलू हत्याकांड मामले में सुनाई है, जबकि सबूतों के अभाव में हत्या के आरोपी चंदन सिंह व अन्य को बरी कर दिया गया है।

दरअसल साल 2017 में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के वाहन पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद समर्थकों और हमलावरों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने धारा 302 में चंदन सिंह और एक अन्य को दोषमुक्त कर दिया है।

पुलिस ने बबलू हत्याकांड मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी चंदन सिंह और अर्जुन को हिरासत में लिया था, वहीं दूसरे पक्ष से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम को हिरासत में लिया था।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख