suvichar

इंदौर के CHL अस्पताल के ICU में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (10:05 IST)
Fire in Indore hospital : इंदौर के सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल पर बने कार्डियक आइसीयू में बुधवार रात करीब रात 9.30 बजे आग लग गई। मरीजों को कांच फोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे से मरीज और स्वजन घबरा गए और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
 
आग की वजह से वार्ड में धुआं भरने से लोगों को सांस लेने में मुश्किल आने लगी। इसके बाद मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घटना के समय उस कक्ष में 5 और पहली मंजिल पर 35 मरीज भर्ती थे। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी लगी।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, मरीजों को बचाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। इस दौरान एक कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे तत्काल सीपीआर दिया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर आधे घंटे में काबू पाया गया। इस दौरान सेंट्रल ऑक्सीजन लेवल की लो किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि आग लगने की घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में पांच मरीज थे जिन्हें तुरंत अन्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया। पांचों मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रारंभिक तौर पर यह लगता है कि आग आईसीयू के किसी उपकरण में शॉर्ट सर्किट से लगी।

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख