Hanuman Chalisa

इंदौर में महिला वकील से दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

सोमवार, 22 मई 2023 (20:11 IST)
Indore Crime News : फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दिल्ली के एक युवक ने इंदौर की महिला वकील से दुष्कर्म किया। इसी दिन महिला के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, शहर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला वकील ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि एक साल पहले फेसबुक पर ध्रुव सिंह नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। बाद में फ़ेसबुक की दोस्ती प्यार में बदल गई। ध्रुव महिला से इंदौर में भी मिलने आया था। इसी बीच युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

इसी दिन महिला के साथ मारपीट भी की गई। उसके बाद युवक शादी से इनकार कर इंदौर छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है, वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख