sundarkand

इंदौर में दूसरी पत्नी से विवाद के चलते पिता ने की 7 वर्षीय पुत्र की हत्या

Updated: सोमवार, 15 मई 2023 (23:52 IST)
Indore Crime News: इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में 26 वर्षीय व्यक्ति ने दूसरी पत्नी के साथ विवाद के चलते सोमवार को 7 साल के बेटे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या ( murder) कर दी। यह बालक आरोपी की उस पहली पत्नी से जन्मा था जिसकी 6 साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) आशीष पटेल ने बताया कि तेजाजी नगर क्षेत्र में शशिपाल मुंडे (26) ने अपने 7 वर्षीय बेटे प्रतीक मुंडे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और मोटरसाइकल से फरार हो गया। पटेल ने बताया कि मुंडे की पहली पत्नी का 6 साल पहले निधन हो गया था और उसने राजगढ़ जिले की एक महिला से दूसरी शादी की थी।
 
उन्होंने बताया कि मुंडे की दूसरी पत्नी इस बात पर अड़ी थी कि वह उसकी पहली पत्नी से जन्मे बच्चे को अपने साथ नहीं रखेगी। इस विवाद को लेकर वह मायके से मुंडे के घर लौटने को राजी नहीं थी। एसीपी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और इसके लिए शहर के विभिन्न थानों को सतर्क कर दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख