सम्बंधित जानकारी
- Shraddha walker murder : आफताब पर चलेगा हत्या का केस, अदालत ने तय किए आरोप
- पाकिस्तान में खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवार की हत्या, ISI कर रही थी हिफाजत
- यूपी के आगरा में दबंगों ने रोकी बारात, महिलाओं से की छेड़छाड़
- राजस्थान के बाड़मेर में झुलसाती गर्मी, पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
- IMD ने चेताया, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र से चक्रवात 'मोका' का अंदेशा
इंदौर में 6 बदमाशों ने की युवा व्यापारी की हत्या
Indore Crime News: इंदौर। आपसी रंजिश को लेकर 6 बदमाशों ने सरेराह सुखलिया में एक युवा कपड़ा कारोबारी (cloth merchant) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। कारोबारी ने अपने दोस्त को फोन कर जानकारी दे दी थी कि उसकी हत्या के लिए बदमाश घूम रहे हैं, घर से मत निकलना। तभी कारोबारी व बदमाशों का आमना-सामना होने पर गुंडों ने उसे चाकुओं से गोद डाला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया के अनुसार अलग-अलग बाइक पर आए 6 बदमाशों ने मंगलवार शाम मेन रोड पर पानी की टंकी के पास निखिल पिता विनायक खलसे (30) की एक शोरूम में घुसकर हत्या कर दी। निखिल का मारुति चौक पर कपड़े का कारोबार है। गुंडे निखिल के दोस्त उदय ठाकुर की हत्या के लिए आए थे। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
एक अन्य घटना में आजाद नगर क्षेत्र में छोटे भाई ने बड़े भाई की सीने में कैंची मारकर हत्या कर दी। इन दोनों भाइयों में पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने छोटे भाई सुमीत खत्री पर बड़े भाई मनोज की हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
Edited by: Ravindra Gupta
