Hanuman Chalisa

इंदौर में मॉक ड्रिल में सिखाए गए आपात स्थिति से निपटने के गुर, 1,500 लोगों ने लिया भाग

Updated: गुरुवार, 8 मई 2025 (08:24 IST)
इंदौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक इंदौर में बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ किया गया, जिसमें नागरिकों, सरकारी कर्मचारियों और स्वयंसेवकों को अलग-अलग आपात स्थितियों से निपटने के गुर सिखाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर में ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान लोगों को इमारत में आग लगने जैसी विभिन्न आपात स्थितियों के वक्त खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही खोज-बचाव अभियानों के उपायों को लेकर प्रशिक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभ्यास में सायरन के माध्यम से खतरे की चेतावनी, प्रमुख बुनियादी ढांचे को सुरक्षित रखना, दुर्घटना की स्थिति में घायलों को अस्पताल पहुंचाना और खतरा होने पर लोगों को इमारत से बाहर निकालकर "सेफ हाउस" या बंकर में पहुंचाने जैसी गतिविधियां शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि एक अभ्यास में हवाई हमले या बम धमाके की स्थिति में इमारत से लोगों को सीढ़ी और रस्से से बाहर निकाला गया।

अधिकारियों के मुताबिक, 'मॉक ड्रिल’ के अलग-अलग अभ्यास शहर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रेसीडेंसी कोठी और शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के बालक छात्रावास में किए गए।

उन्होंने बताया कि ‘मॉक ड्रिल’ में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ), होमगार्ड और अन्य सरकारी महकमों के अधिकारी-कर्मचारी और "सिविल डिफेंस" के स्वयंसेवक शामिल हुए।

जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि 'मॉक ड्रिल' में करीब 1,500 लोगों ने भाग लिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नये और जटिल खतरे’ सामने आए हैं जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश भर में ‘मॉक ड्रिल’ करने के निर्देश दिए थे।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 26 लोग मारे गए थे। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे।
Edited By: Navin Rangiyal (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

ऊना एक्‍सप्रेस में चूहे ने कुतरी बुजुर्ग की नाक, चंड़ीगढ़ से आ रहे थे इंदौर, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

अगला लेख