suvichar
✕

इंदौर में नशे में धुत व्यक्ति मंदिर में घुसा, भगवान राम की मूर्ति खंडित

Updated: रविवार, 12 सितम्बर 2021 (00:18 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में कथित तौर पर नशे में धुत व्यक्ति ने शनिवार को एक मंदिर में घुसकर भगवान राम की मूर्ति खंडित कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि सियागंज क्षेत्र में कथित तौर पर नशे में धुत एक व्यक्ति भगवान राम के मंदिर में घुसा और उनकी मूर्ति से लिपट गया जिससे प्रतिमा के आशीर्वाद की मुद्रा वाले हाथ की अंगुलियों को थोड़ा नुकसान पहुंचा।

ALSO READ: Gujarat New CM : सीआर पाटिल ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले- मैं CM बनने की रेस में नहीं
 
अधिकारी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि यह व्यक्ति नशे में झूमता हुआ मंदिर से बाहर निकला और कुछ लोगों से विवाद कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भगवान राम की खंडित मूर्ति में जरूरी सुधार कराते हुए उसे पुराने स्वरूप में लाया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) तथा अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

मोदी चौथी बार भी बनेंगे PM, यूपी में BJP अंगद का पैर, लखनऊ में शाह की हुंकार

कांग्रेस का भाजपा पर वार, लोकतंत्र बचाओ यात्रा या भीड़ जुटाओ, लाज बचाओ अभियान?

इंदौर में BJP की लोकतंत्र बचाओ यात्रा में सीएम मोहन यादव ने दिलाई शपथ, यात्रा में भारी भीड़

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

अगला लेख