biodatamaker
✕

इंदौर में ड्रोन से कट रहे चालान, वाहन से निकलो तो कायदे में रहना, आसमान से ऐसे हो रही वाहनों की निगरानी

Updated: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (17:26 IST)
इंदौर में ट्रैफिक नियमों की धज्‍जियां उड़ाने वालों की कमी नहीं है, लेकिन अब पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्‍त हो गई है। पुलिस ने शहर के राजबाड़ा, विजय नगर और एमआइजी में स्मार्ट सर्विलांस अभियान शुरू किया है। अगर नियम तोड़ा तो जमीन ही नहीं आसमान से भी होगी नजर।

दरअसल, इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ड्रोन सर्विलांस अभियान शुरू किया है। रविवार रात डीसीपी क्राइम (प्रभारी ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजबाड़ा, विजयनगर और एमआइजी जैसे व्यस्त क्षेत्रों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग : अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। इंदौर के राजबाड़ा में डिजिटल पेट्रोलिंग रविवार रात करीब 9 बजे राजबाड़ा क्षेत्र में ड्रोन उड़ाए गए। कंट्रोल रूम से लाइव फुटेज की मॉनिटरिंग की गई और उल्लंघन सामने आते ही ग्राउंड टीम को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संकरे और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ड्रोन कैमरों ने ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्था की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ड्रोन सर्विलांस की इन पर नजर : पुलिस ने खासतौर से इन चार नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई के लिए कमर कसी है।
स्पेशल टीमें भी सक्रिय : डीसीपी ट्रैफिक संतोष कौल ने बताया कि ड्रोन से चिन्हित वाहन चालकों के खिलाफ पेट्रोलिंग टीमों ने मौके पर चालानी कार्रवाई की गई। शहर के चारों जोन में विशेष टीमों ने अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजयनगर और एमआइजी जैसे व्यावसायिक क्षेत्रों में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। श्री कौल का कहना है कि स्मार्ट तकनीक से ट्रैफिक अनुशासन आएगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख