Dhanteras
✕

UP की मुफ्‍त बोरिंग योजना (nishulk boring yojana) क्या है और कैसे ले सकते हैं इसका लाभ, कहां करें आवेदन

Updated: सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (17:32 IST)
nishulk boring yojana : उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए नि:शुल्क बोरिंग योजना चलाई जाती है। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को बोरिंग के लिए सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को एक रुपए दिए जाते हैं। इससे वे अपने खेत मैं बोरिंग करवा सकते है। योजना के तहत सामान्य जाति के लघु किसान यदि बोरिंग लगवाते हैं तो उन्हें ₹5000 का अनुदान दिया जाता है। इस वर्ग के सीमांत किसानों को ₹7000 का अनुदान दिया जाता है। इस योजना में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लघु एवं सीमांत किसानों को सामान्य जाति के किसानों की अपेक्षा बोरिंग लगवाने पर अधिक सब्सिडी दी जाती है।
 

नि:शुल्क बोरिंग के लिए क्या होना आवश्यक है 

इस योजना के लिए लिए आवेदक को उत्तरप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। किसान के पास न्यूनतम जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर होनी चाहिए।  किसान के पास न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर की जोत सीमा नहीं है तो किसान समूह बनाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। जिसने किसी अन्य सिंचाई योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया गया हो। इस योजना में सिर्फ ISI मार्क वाले पंपसेट खरीदने पर ही लाभ दिया जाता है।
 

नि:शुल्क बोरिंग योजना के लिए आपको किन दस्तावेजों की जरूरत होगी

इस योजना के लिए आवेदन करने में आपको आय प्रमाण पत्र। आयु का प्रमाण,  राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ,  मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र
होना आवश्यक है। 
 

नि:शुल्क बोरिंग योजना के लिए कहां करें आवेदन

आवेदक किसान को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।  होम पेज पर आपको नया क्या है के सेक्शन में जाकर दिए गए ऑप्शंस में से डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसे आप डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट कर रख लें। फॉर्म का प्रिंटआउट निकलने के बाद आप फॉर्म में पूछी गई जनकारियों को भर दें। इसके साथ ही आप फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी को अटैच कर लें। फॉर्म को पूरी तरह भर लेने के पश्चात आप इसे खंड विकास अधिकारी, तहसील या लघु सिंचाई विभाग में जमा करवा लें। इसके लिए आप अपने पंचायत अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

अगला लेख