Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में नकली शराब से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 5 हुई

Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (18:36 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय बैंक कैशियर के शुक्रवार को दम तोड़ने के बाद नकली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह (38) की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक बैंक में कैशियर थे। उन्होंने बताया कि मरीमाता इलाके के एक बार में 24 जुलाई को शराब पीने के बाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बताया कि पखवाड़े भर के भीतर शहर के दो बार में शराब पीने के अलग-अलग घटनाक्रमों में चार अन्य लोगों की भी मौत हो चुकी है। इनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि शराब पीने के बाद दम तोड़ने वाले इन लोगों ने एक ही ब्रांड की नकली व्हिस्की का सेवन किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकली शराब कांड में दोनों बारों के संचालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

अगला लेख