Hanuman Chalisa
✕

इंदौर के MTH अस्पताल में बदल गए 2 नवजातों के शव, नर्स निलंबित, 3 डॉक्टरों को नोटिस

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (10:17 IST)
Indore News : इंदौर के शासकीय महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (एमटीएच) में इलाज में लापरवाही के चलते नवजात शिशुओं की मौत को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि एक और गंभीर गड़बड़ी सामने आई है।
 
चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एमटीएच कर्मचारियों ने 2 नवजात शिशुओं के शव बदलकर इन्हें परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद एक नर्स को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 3 चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
 
एमटीएच, शहर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि एमटीएच में खरगोन के एक परिवार की नवजात लड़की का शव उज्जैन के एक परिवार के नवजात लड़के के शव से बदल दिया गया और इन शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
 
दीक्षित के अनुसार, इस घोर लापरवाही के चलते एमटीएच की नर्स मुस्कान राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि एमटीएच के स्त्री रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. नीलेश दलाल, शिशु रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति मालपानी और नवजात बच्चों की विशेष देखभाल इकाई (एसएनसीयू) के प्रभारी डॉ. सुनील आर्य को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि शवों की अदला-बदली को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कदम क्यों न उठाए जाएं?
 
अधिकारियों के मुताबिक, नवजात शिशुओं के शव की अदला-बदली की चूक का अहसास होते ही एमटीएच के कर्मचारियों ने संबंधित परिवारों को आनन-फानन में फोन किया और शव वापस मंगवाकर इस गलती को सुधारा गया।
 
सूबे में एमटीएच की गिनती जच्चा-बच्चा की देखभाल और इलाज करने वाले सबसे बड़े अस्पतालों में होती है। इस अस्पताल में इलाज में लापरवाही के चलते लगातार नवजात शिशुओं की मौत का आरोप लगाते हुए जच्चा-बच्चा के तीमारदारों ने को जमकर हंगामा किया था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख