dipawali
✕

किसान की मौत के बाद रस्सी का खतरनाक पुल हटाया, मंत्री सिलावट ने की पक्का पुल बनाने की घोषणा

Updated: शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (16:48 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक नाले पर रस्सी के बेहद खतरनाक पुल के कारण 45 वर्षीय किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस जगह पक्का पुल बनाने की घोषणा की है। इसके बाद केवल 2 रस्सियों से बना जुगाड़ वाला पुल हटा दिया गया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि सिलोटिया गांव में सोमवार सुबह रस्सी के पुल का इस्तेमाल करते वक्त गिरने के बाद नाले में डूबने से किसान प्रेमनारायण पटेल (45) की मौत हो गई थी। यह गांव सिलावट के निर्वाचन क्षेत्र सांवेर में आता है। ग्रामीणों ने बताया कि सिलावट ने गुरुवार को घटनास्थल का दौरा किया। दौरे के बाद जल संसाधन मंत्री ने एक बयान में कहा कि पक्का पुल बनाने के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं ताकि ग्रामीणों को नाला पार करने में कोई कठिनाई न हो तथा भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटे।
 
सिलावट ने यह भी बताया कि उन्होंने दिवंगत किसान के शोक-संतप्त परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस बीच सिलोटिया गांव के सरपंच कमल पटेल ने बताया कि जल संसाधन मंत्री द्वारा पक्के पुल की घोषणा के बाद नाले पर से रस्सी पुल हटा दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि ग्रामीण पिछले 2 दशक से इस पक्के पुल की मांग कर रहे थे। सरपंच ने बताया कि जुगाड़ के पुल के लिए नाले के आर-पार 2 रस्सियां बांधी गई थीं और पुल पार करने वाला हर व्यक्ति अपने हाथों से ऊपर की रस्सी को पकड़ता था तथा नीचे की रस्सी पर पैर रखकर आगे बढ़ता था। उन्होंने बताया कि हमारे गांव के किसानों को हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस खतरनाक पुल का इस्तेमाल इसलिए करना पड़ता था कि उनके खेतों तक पहुंचने का सड़क मार्ग 6 किलोमीटर लंबा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

UP के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बदली बेटियों की जिंदगी, 72 हजार से बढ़कर 88 हजार के पार पहुंचा नामांकन

UP की 1.38 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, स्वयं सहायता समूहों को 11,378 करोड़ रुपये का ऋण

अगला लेख