biodatamaker

इंदौर में कांग्रेस के प्रदर्शन में वॉटर केनन के प्रेशर से गिरा कैमरामैन, घायल

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2024 (22:25 IST)
Congress leaders hold protest against scams in Indore : इंदौर नगर निगम (IMC) के कथित घोटालों और स्थानीय करों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) की अगुवाई में प्रमुख विपक्षी दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतरे और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
ALSO READ: IIT Indore ने फौजियों के लिए बनाए खास जूते, हर कदम से बनेगी बिजली
चश्मदीदों ने बताया कि अवरोधक हटाकर नगर निगम परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की तेज बौछार छोड़ी जिससे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता और 2 मीडियाकर्मी नीचे गिरकर घायल हो गए। इसमें एक कैमरामैन घायल हो गया।

कैमरामैन को वाटरकेनन का प्रेशर लगा। बैरिकेड्स पर गिरा तो सिर में गंभीर चोट आई। पहले एमवाय ले जाया गया, वहा से शेल्बी हॉस्पिटल रेफर किया गया। पटवारी ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम में सीवर लाइन डालने और अन्य कामों में करीब 2,000 करोड़ रुपए के घोटाले हुए।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों के लिए 20 करोड़ का बीमा, जानिए किसे और किन शर्तों पर मिलेगा इंश्‍योरेंस का लाभ

स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के विकल्प: अपने बिजनेस के लिए सही फाइनेंसिंग कैसे चुनें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख