dharma sangrah
✕

Indore : लव जिहाद मामले में फरार कांग्रेस पार्षद, चिंटू चौकसे बोले- अनवर कादरी को सरेंडर कर देना चाहिए

Updated: बुधवार, 6 अगस्त 2025 (22:30 IST)
Indore Madhya Pradesh News : इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बुधवार को कहा कि ‘लव जिहाद’ के वित्त पोषण के मामले में करीब दो महीने से फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। पार्षद की गिरफ्तारी पर 20000 रुपए का इनाम घोषित है। नेता प्रतिपक्ष ने हालांकि यह आरोप भी लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कादरी को ‘लव जिहाद’ मामले में फंसाया है। चौकसे, कांग्रेस के नेता हैं। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार कादरी को सूबे के सबसे बड़े अपराधी के तौर पर पेश कर रही है, जबकि नगर निगम के सम्मेलनों में वह हमेशा गोमाता और मंदिरों के समर्थन में बात करते थे।
 
चौकसे ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर कादरी को ‘लव जिहाद’ के वित्त पोषण के मामले में उसी तरह फंसाया गया है, जिस तरह पूरे देश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के दुरुपयोग से विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप गढ़कर कार्रवाई की जा रही है ताकि बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके।
ALSO READ: लव जिहाद मामला : फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की गिरफ्तारी पर इनामी राशि दोगुनी
यह पूछे जाने पर कि कादरी पिछले दो महीने से क्यों फरार हैं, नेता प्रतिपक्ष ने जवाब दिया, निश्चित रूप से यह गलत है। उन्हें आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को कहा था कि कादरी की सदस्यता बर्खास्त करने के लिए नगर निगम के आगामी सम्मेलन में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा था कि 'लव जिहाद' के वित्त पोषण और अन्य गंभीर आरोपों के कारण उनका पार्षद बने रहना शहर के हित में कतई नहीं है। 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं।
ALSO READ: भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के दो युवकों-साहिल शेख और अल्ताफ शाह ने जून के दौरान पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया था कि युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरित कराने के लिए उन्हें कादरी ने कुल तीन लाख रुपए दिए थे और यह रकम उन्होंने युवतियों पर खर्च की थी।
 
अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों को अलग-अलग मामलों में दो युवतियों से दुष्कर्म और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के बयान के आधार पर कादरी के खिलाफ धन के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद वह फरार हो गए थे।
ALSO READ: भोपाल लव जिहाद कांड में ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा, लड़कियों को नशे की लत लगाकर होता था रेप
अधिकारी ने बताया कि कादरी के फरार होने के बाद जिला प्रशासन ने सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्षद के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Manipur Violence: 24 घंटे में 5 कुकी युवकों की हत्या से फिर सुलगा मणिपुर, बंद और तनाव के बीच सुरक्षा बल हाई अलर्ट

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

अगला लेख